Newswahni

शिवहर में वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोप घटनास्थल से अंडरगारमेंट और बेडशीट मिले चाचा पड़ोसी अरेस्ट दर्ज…




शिवहर के फतेहपुर थाना क्षेत्र में 7 वर्षीय बच्ची से कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में पीड़िता का चाचा और एक पड़ोसी शामिल हैं। शिवहर पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि घटना 19 मई 2026 को हुई थी। इसकी सूचना महिला थाना को 21 मई 2026 को मिली, जिसके बाद महिला थाना कांड संख्या 24/26 के तहत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एफएसएल टीम को बुलाया गया। घटनास्थल से बच्ची के अंतःवस्त्र और एक बेडशीट बरामद की गई, जिस पर संदिग्ध सफेद तरल पदार्थ देखा गया। पुलिस ने सभी बरामद सामग्रियों को जांच के लिए सुरक्षित रखा है। मानवीय अनुसंधान के आधार पर छापेमारी महिला थाना पुलिस ने बच्ची की पहचान और आसपास के क्षेत्र में तकनीकी तथा मानवीय अनुसंधान के आधार पर छापेमारी की। इसके बाद दो आरोपियों, संजीव कुमार मिश्रा और अमरनाथ पांडेय को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, संजीव कुमार मिश्रा पीड़िता का चाचा है, जबकि अमरनाथ पांडेय पड़ोसी है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। बच्ची की सुरक्षा और देखभाल सुनिश्चित करने के लिए चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) से संपर्क किया गया है। पीड़िता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जा रही है। पुलिस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आगे की जांच में जुटी हुई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top