Newswahni

किशनगंज रेलखंड पर नई ऑटोमेटिक सिग्नल की तैयारी स्टेशनों पर तेजी से चल रहा तकनीकी काम ट्रेनों की सुरक्षा और समयबद्धता बढ़ेगी…




किशनगंज में रेलवे सुरक्षा और ट्रेनों के सुचारु परिचालन को मजबूत करने के उद्देश्य से पंजीपारा से सूरजकमल स्टेशन तक ऑटोमेटिक ब्लॉक सेक्शन शुरू करने की तैयारी अंतिम चरण में है। इस परियोजना के तहत पंजीपारा, किशनगंज, हटवार, कानकी और सूरजकमल स्टेशनों पर नॉन इंटरलॉक (एनआई) कार्य तेजी से जारी है। रेलवे विभाग द्वारा नई प्रणाली को जल्द से जल्द चालू करने के लिए तकनीकी कार्य युद्धस्तर पर किए जा रहे हैं। ऑटोमेटिक ब्लॉक सेक्शन प्रणाली लागू होने के बाद ट्रेनों का परिचालन अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित हो जाएगा। इससे एक ही ट्रैक पर ट्रेनों के बीच उचित दूरी बनाए रखने में मदद मिलेगी और सिग्नलिंग व्यवस्था पहले से अधिक आधुनिक हो जाएगी। ट्रेनों की समयबद्धता में सुधार आएगा
अधिकारियों के अनुसार, इस तकनीक से ट्रेनों की समयबद्धता में सुधार आएगा और परिचालन क्षमता भी बढ़ेगी। वर्तमान में, पांचों स्टेशनों पर नॉन इंटरलॉक कार्य के कारण रेलवे कर्मचारियों और तकनीकी टीमों की विशेष तैनाती की गई है। सिग्नलिंग, ट्रैक और संचार व्यवस्था को नए सिस्टम के अनुरूप अपडेट किया जा रहा है। इस दौरान रेलवे द्वारा ट्रेनों के संचालन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सेक्शन को औपचारिक रूप से चालू कर दिया जाएगा
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यदि सभी तकनीकी परीक्षण सफल रहे, तो रविवार की सुबह लगभग 4 से 5 बजे के बीच पंजीपारा से सूरजकमल तक ऑटोमेटिक ब्लॉक सेक्शन को औपचारिक रूप से चालू कर दिया जाएगा। इसके बाद इस रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन नई आधुनिक सिग्नल प्रणाली के तहत शुरू हो जाएगा। रेल यात्रियों और स्थानीय लोगों ने रेलवे की इस पहल का स्वागत किया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि नई व्यवस्था लागू होने से दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी और ट्रेनों का संचालन अधिक सुरक्षित एवं तेज होगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top