Newswahni

भोजपुर में नाच देखने के विवाद में खूनी संघर्ष गुट आपस में भिड़े लाठी डंडा और लोहे की रॉड से हमला दोनों पक्ष…




भोजपुर के सोहरा गांव में नाच के दौरान हुए विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्षों से 11 लोग जख्मी हो गए। जिनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। घायलों में एक पक्ष के श्री चौधरी(62), उनका पुत्र नंदजी चौधरी(32), राजू चौधरी(23), दिलीप चौधरी(26) और मुन्ना चौधरी(18) शामिल है। जबकि दूसरे पक्ष से उसी गांव के निवासी राम सिंगार बिंद(60), मंडल बिंद(55), नीतीश कुमार(18), राम अयोध्या राम(22), सत्यम कुमार(23) और संजीत कुमार(18) शामिल है। घटना कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र की है। घर से फोन करके बुलाया था सत्यम ने बताया कि उसकी चचेरी बहन की शादी 13 मई को थी। जिसमें नाच का आयोजन किया गया था। इसी दौरान गांव का मुन्ना अपने साथियों के साथ आकर नाच में अर्चन डालकर हंगामा कर रहा था। जब हमलोगों ने इसका विरोध किया तो उसने अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। शुक्रवार को मुन्ना फोन करके मुझे बुलाया। इसके बाद मेरी पिटाई कर दी। जब मेरे परिवार वाले पूछताछ करने गए तो लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया।
नाच देखने के दौरान हुआ था विवाद दूसरे पक्ष के मुन्ना ने बताया कि गांव में नाच का आयोजन किया गया था। गांव के सभी लोग नाच देख रहे थे। कुछ दिन पहले सत्यम के दोस्तों के साथ हमारा झगड़ा हुआ था। जिसको लेकर धमकी दिया था। नाच देखने के दौरान सत्यम ने मेरी पिटाई की थी। उसी विवाद को लेकर अपने पूरे परिवार के साथ घर पर हमला कर दिया। लोहे की रॉड से मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। मारपीट के बाद दोनों पक्षों ने इसकी शिकायत स्थानीय थाना में दी है। उसके बाद पुलिस अभिरक्षा में दोनों पक्षों के जख्मी लोगों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। बयान के आधार पर पुलिस छानबीन में जुट गई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top