Newswahni

तुम्हारा भी चंद्रनाथ जैसा हाल होगा सुवेंदु अधिकारी के करीबी नेता पर बरसाया लट्ठ बंदूक की बट से भी मारा कार्यकर्ताओं पर आरोप…



West Bengal 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के बाद राजनीतिक हिंसा की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के करीबी भाजपा नेता प्रोसेनजीत मंडल पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। हमलावरों ने उन्हें लाठियों से पीटा और बंदूक की बट से सिर पर वार किया। साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए कहा- “तुम्हारा भी चंद्रनाथ जैसा हाल होगा।”

भाजपा नेता प्रोसेनजीत मंडल ने पांशकुड़ा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, गुरुवार को वह दक्षिण चचियारा रोड से गुजर रहे थे, तभी कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने पहले बंदूक की बट से उनके सिर पर वार किया और फिर लाठियों से जमकर पीटाई की। हमलावरों ने बंदूक दिखाकर मारने की धमकी भी दी। 

चंद्रनाथ रथ का जिक्र कर दी धमकी 

प्रोसेनजीत मंडल ने बताया कि हमलावरों ने स्पष्ट रूप से कहा, “अगर राजनीतिक गतिविधियां नहीं छोड़ीं तो तुम्हारा भी वही हाल होगा जो चंद्रनाथ रथ का हुआ था।” बता दें, चंद्रनाथ रथ मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के निजी सचिव थे, जिनकी हाल ही में हत्या कर दी गई थी।

शिकायत में शेख आलमगीर, शेख जहीरुल इस्लाम, कमाल हुसैन, गुरुपद मुंशी समेत कई अन्य लोगों के नाम दर्ज किए गए हैं। भाजपा नेता का आरोप है कि सभी आरोपी तृणमूल कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। प्रोसेनजीत मंडल ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान भी उन्हें धमकियां मिल चुकी थीं। उन्होंने बताया, भवानीपुर क्षेत्र में प्रचार के समय भी उन्हें चेतावनी दी गई थी।

घटना के बाद भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। पार्टी नेताओं का कहना है कि चुनाव जीतने के बाद विपक्षी कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है और राजनीतिक हिंसा को बढ़ावा दिया जा रहा है। हालांकि अभी तक तृणमूल कांग्रेस की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। पांशकुड़ा पुलिस ने शिकायत पर संज्ञान ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इलाके में तनाव बना हुआ है। 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top