Newswahni

दिल्ली में आज तेज आंधी बारिश का अलर्ट देश के कई हिस्सों में पारा जा सकता है पार जानें का पूर्वानुमान…



IMD Thunderstorm Alert: राजधानी दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में इन दिनों भीषण गर्मी का कहर जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, गुरुवार (14 मई) को दिल्ली का तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया, जो इस मई का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। वहीं, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) ने दिल्ली के कुछ इलाकों के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट जारी किया है। 

दिल्ली में आंधी-तूफान से रहे सावधान!- IMD

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA)  के मुताबिक, आज (15 मई) को बिजली चमकने के साथ तेज आंधी-तूफान (40-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार) और मध्यम बारिश की संभावना जताई है। 

IMD के ताजा अपडेट में कहा गया है कि सेंट्रल इंडिया, नॉर्थ पेनिनसुलर इंडिया, गुजरात, राजस्थान और आसपास के हरियाणा के कई इलाकों में दिन का अधिकतम तापमान 40-45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। देश के बाकी हिस्सों में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, नॉर्थईस्ट, साउथ केरल और साउथ तमिलनाडु के कुछ इलाकों को छोड़कर 32-40 डिग्री सेल्सियस तापमान रहेगा।

देश का सबसे ज्यादा तापमान हाल ही में विदर्भ (महाराष्ट्र) में 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। महाराष्ट्र के इस इलाके में लगातार हीटवेव की स्थिति बनी हुई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4 दिनों तक तेज गर्मी बनी रहेगी। अधिकतम तापमान 41 से 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। शुक्रवार यानी आज आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है।  IMD और NDMA ने लोगों को सलाह दी है कि आंधी-तूफान के वक्त खुले में न रहें। पेड़ों, ऊंची इमारतों, बिजली के खंभों से दूर रहें। खासकर किसानों और आउटडोर काम करने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। भीषण गर्मी और अचानक मौसम में बदलाव दोनों से सावधानी जरूरी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top