Newswahni

बच्चे डिप्रेशन में जाकर आत्महत्या कर लेते हैं पेपर हुआ रद्द तो बुरी तरह भड़के पप्पू यादव कहा ये सरकार देश के लिए…



Pappu Yadav: पेपर लीक के आरोपों के बीच NTA ने मंगलवार को NEET UG 2026 परीक्षा रद्द कर दी गई। अब इस पर पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि इससे बच्चे डिप्रेशन में चले जाते हैं। आत्महत्या कर लेते हैं।

दरअसल, NEET UG 2026 परीक्षा 3 मई को हुई थी। लगभग 22.79 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। अब एनटीए डीजी अभिषेक सिंह ने कहा है कि परीक्षा दोबारा कराई जाएगी। नई तारीख का ऐलान 6 से 8 दिन में होगा।

इस बीच पप्पू यादव ने कहा, ‘ये पेपर 3 तारीख को हुआ था और आप आज इसे रद्द कर रहे हैं। सबसे बड़ी बात है कि नीट, इंजीनियरिंग, JEE ये जितने परीक्षा हो रहे हैं इसके पेपर लीक कैसे हो रहे हैं? पेपर बनाता कौन है? बड़ी कोचिंग, लेकिन आप उस पर कार्रवाई नहीं करते हैं। पेपर छपने से पहले ही सवाल लीक हो गए। 600 का नंबर दे दिया गया। पहले क्या होता था, जहां से छपता था वहीं से लीक होता था। उससे पहले लॉकर में सवाल रखे जाते थे, वहां से लीक हो जाता था।’

‘SC के न्यायाधीश में हो मामले की जांच’

उन्होंने आगे कहा, ‘आप कोचिंग माफिया को अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं कर रहे हैं? उसे डर क्यों नहीं है? इसलिए डर नहीं है क्योंकि उन्हें 1-2 महीने में बेल मिल जाती है। उन्हें सजा नहीं मिलती है। ये सीबीआई क्या जांच करेगा और आप सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश में जांच करवाए। सीबीआई का क्या मतलब है? जो सरकार चाहेगी वो होगा।’

‘डिप्रेशन में चले जाते हैं बच्चे, फिर आत्महत्या…’

पप्पू यादव कहते हैं, ‘पहले आप कानून बनाए, कानून क्यों नहीं बनाया गया? कितनी बार पेपर लीक होगा? इससे बच्चे डिप्रेशन में चले जाते हैं, आत्महत्या कर लेते हैं। दो साल से बच्चे नीट और JEE की तैयारी करते हैं उसके बाद आप क्या करते हैं? जिन बच्चों ने तैयारी की है और उनके पास पैसे नहीं है, वो तो डिप्रेशन में चले जाते हैं। माता-पिता भी चिंतित हो जाते हैं। दोबारा परीक्षा के लिए बच्चों की मानसिक स्थिति पहले की तरह नहीं होती। पेपर लीक से उनकी मानसिक शांति भी बिगड़ जाती है। ये सरकार इस देश के लिए संकट बन गई है।’

बता दें कि केंद्र सरकार ने मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी है। मामले में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। जांच एजेंसियां पता लगाने में जुटी हैं कि आखिर पेपर लीक कहां से हुआ। ऐसे में इसका खुलासा राजस्थान के सीकर से हुआ है। बताया जा रहा है कि अब तक सीकर और आसपास के इलाकों से 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top