Newswahni

फारबिसगंज में घायल महिला की मौत बाइक ने मारी थी टक्कर लाइन चौक पर ट्रैफिक व्यवस्था के चलते गई जान…




फारबिसगंज लाइन चौक पर 4 मई को एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुई 50 वर्षीय महिला कौशल्या देवी का मंगलवार को नेपाल के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। सिमराहा थाना पुलिस ने मृतका के शव को उनके पैतृक गांव से कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेजा। कौशल्या देवी फारबिसगंज प्रखंड की डोरिया सोनपुर पंचायत के बरदाहा वार्ड संख्या 9 की निवासी थीं। घटना के दिन वह घर के पास लाइन चौक पर सब्जी खरीदने गई थीं। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने तत्काल उन्हें नेपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया
अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन मंगलवार को इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। सिमराहा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। शाम करीब 4 बजे शव को अररिया सदर अस्पताल भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। बाइक सवार लापरवाही से वाहन चला रहा था
मृतका के बहन के बेटे पिंटू कुमार ऋषि देव ने बताया कि उनकी मौसी सब्जी लेने बाजार गई थीं, तभी बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्होंने कहा कि गंभीर हालत में उन्हें नेपाल ले जाकर इलाज कराया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। परिजनों ने आरोप लगाया है कि बाइक सवार लापरवाही से वाहन चला रहा था और घटना के बाद मौके से फरार हो गया। फारबिसगंज क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त की जा रही है। परिजनों ने लाइन चौक पर बेहतर यातायात प्रबंधन की मांग की है ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। सिमराहा थाना अध्यक्ष प्रेम भारती ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल परिजनों की ओर से कोई आवेदन नहीं मिला है, आवेदन मिलने के बाद उसे यातायात थाने को अग्रसारित किया जाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top