Newswahni

पद की शपथ लेते ही काम पर जुटे सुवेंदु अधिकारी सोमवार को होगी पहली कैबिनेट बैठक फिर पुलिस अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था…



बंगाल के नए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी पूरे एक्शन में नजर आ रहा है। शपथ लेने के कुछ ही देर बाद वो काम जुट गए थे और ये सिलसिला आगे भी जारी है। 11 मई को मुख्यमंत्री अपनी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक करने जा रहे हैं। इसके उन्होंने पुलिस अधिकारियों की एक अहम बैठक बुलाई है।सुवेंदु नबन्ना स्थित सचिवालय में पहली कैबिनेट बैठक कर सकते हैं।

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की पहली सरकार बनने के बाद अब प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी पहले ही दिन स्पष्ट कर दिया कि वो सत्ता में बंगाल के भविष्य को बदलने आए हैं। अब बंगाल में विकास कार्य रेस के साथ होगा और कानून-व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस कड़ी सोमवार को मुख्यमंत्री ने पहली कैबिनेट बैठक भी बुलाई है।

बंगाल सरकार की पहली कैबिनेट मीटिंग

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार, 11 मई सुवेंदु सरकार की पहली कैबिनेट बैठक होगी। सुबह करीब 9:30 बजे सबसे पहले नबन्ना स्थित सचिवालय में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। इसके बाद दोपहर में मुख्यमंत्री अपनी पहली कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इससे पहले सुबह 8:30 बजे सुवेंदु पश्चिम बंगाल BJP अध्यक्ष से मिलेंगे फिर सुबह 9 बजे वो BJP प्रदेश कार्यालय जाएंगे।

मुख्यमंत्री का ये है पूरा शेडयूल

सुवेंदु अधिकारी सोमवार, 11 मई को नबन्ना सभागढ़ में पुलिस अधिकारियों के साथ भी एक बैठक करेंगे। बैठक में सभी जिलों के SP को बुलाया गया है। साथ ही सभी कमिश्नर्स, IG ट्रैफिक, CIF, DGP हेडक्वार्टर्स, DGP IB, DGP STF समेत सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को बैठक में मौजूद रहने को कहा गया है। शेड्यूल के मुताबिक, शाम 4 बजे पश्चिम बंगाल के सभी जिलाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री बैठक करेंगे। इसके बाद 5 बजे पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ उनकी बैठक होगी।

पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक में कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। CM सुवेंदु अधिकारी ने कानून-व्यवस्था को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए पुलिस अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने को कहा है। बता दें कि सुवेंदु अधिकारी के साथ बीजेपी के 5 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली है।

एक्शन में सीएम सेवेंदु अधिकारी

शपथ ग्रहण के बाद अपने पहले बयान में मुख्यमंत्री ने साफ-साफ कहा था कि उनकी सरकार पश्चिम बंगाल के पुनर्निर्माण पर ध्यान केंद्रित करेगी। इसके साथ ही राज्य को शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है और इसे फिर से संवारने की जरूरत है, तो इस दिशा में भी काम किया जाएगा। हमारे कंधों पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top