Newswahni

अनियंत्रित कार ने को रौंदा की मौत मोतिहारी में सिसवनिया के पास सड़क किनारे खड़े थे ग्रामीण पहुंचाया अस्पताल…




मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना छपवा-रक्सौल मुख्य मार्ग पर सिसवनिया के पास हुई। मृतक की पहचान सिसवनिया टोला निवासी इसूफ अंसारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, देर रात कुछ ग्रामीण सड़क किनारे खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान छपवा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार जैलो कार अनियंत्रित होकर उनसे टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि इसूफ अंसारी दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद कार भी क्षतिग्रस्त हादसे में मो. उस्मान और मेराजूल हक भी बुरी तरह घायल हो गए। टक्कर के बाद कार भी क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार व्यक्ति को भी चोटें आईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद इसूफ अंसारी को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। लोगों ने चालक को पकड़ा, पुलिस को सौंपा घटना की सूचना मिलते ही सुगौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने आरोपी चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को भी कब्जे में ले लिया है। सुगौली थानाध्यक्ष अनिश सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि अन्य लोग घायल हैं। मामले की जांच की जा रही है और आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top