Newswahni

भाजपा ने कांग्रेस की अति का अंत किया मोतिहारी में बीजेपी नेता ने कांग्रस की तुलना कंस रावण से की विपक्ष बोला मर्यादा…




बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता हरि साहनी ने मोतिहारी दौरे के दौरान एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने पश्चिम बंगाल चुनाव के संबंध में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कांग्रेस की तुलना ‘रावण’ से की, जबकि भाजपा को ‘राम’ बताया। इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। पत्रकारों ने मोतिहारी में हरि साहनी से पश्चिम बंगाल की राजनीतिक स्थिति और चुनावी माहौल पर सवाल किया था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, “हर अति का अंत होता है। जिस प्रकार रावण ने अति की तो भगवान राम ने उसका अंत किया, कंस ने अति की तो भगवान कृष्ण ने उसका अंत किया, उसी तरह कांग्रेस ने भी अति की, जिसका अंत भाजपा ने किया है।” राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ बताया जा रहा
उन्होंने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल में भी ऐसी ही स्थिति देखने को मिली। साहनी के अनुसार, “दीदी (ममता बनर्जी) ने भी अति की थी, इसलिए वहां भी उनका अंत हो गया है।” हालांकि, उनके इस बयान को लेकर विपक्षी दलों में नाराजगी देखी जा रही है और इसे राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ बताया जा रहा है। हरि साहनी ने दावा किया कि अब पश्चिम बंगाल में लोगों को भयमुक्त वातावरण मिलेगा। उन्होंने कहा, “अब बंगाल में लोग निर्भीक होकर घूमेंगे और बहन-बेटियां भी सुरक्षित महसूस करेंगी। राज्य में कानून व्यवस्था बेहतर होगी और विकास की गति तेज होगी।” उन्होंने केंद्र सरकार के विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि जिस रफ्तार से देश में विकास हो रहा है, उसी गति से अब बंगाल भी आगे बढ़ेगा। भाजपा नेताओं को मर्यादा में रहकर बयान देने की नसीहत
इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने इस तरह की तुलना को आपत्तिजनक बताया है और भाजपा नेताओं को मर्यादा में रहकर बयान देने की नसीहत दी है। वहीं, भाजपा समर्थकों का कहना है कि यह बयान राजनीतिक संदर्भ में दिया गया है और इसका उद्देश्य किसी की भावना को ठेस पहुंचाना नहीं है। फिलहाल, हरि साहनी का यह बयान चर्चा का विषय बना हुआ है और आने वाले दिनों में इस पर सियासत और तेज होने के आसार हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top