Newswahni

सुवेंदु अधिकारी बनते इन शीर्ष अधिकारियों के साथ की बैठक बांग्लादेश से भी मुख्यमंत्री बनने पर मिली बधाई…



सुवेंदु अधिकारी ने बंगाल के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। सीएम के साथ 5 मंत्रियों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री समेत कई दिग्गज बीजेपी नेता मौजूद थे।

पश्चिम बंगाल का कमान संभालते ही सीएम सुवेंदु अधिकारी एक्शन में नजर आने लगे हैं। शपथ के बाद उन्होंने सूबे के कई आला अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था और स्वास्थ्य व्यवस्था पर चर्चा की। इस बीच बंगाल के सीएम बनते ही बांग्लादेश अवामी लीग ने उन्हें बधाई दी है। एक्स पर पोस्ट करते हुए बांग्लादेश अवामी लीग ने लिखा ‘यह नया अध्याय इन संबंधों को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाएगा।’

शपथ लेते ही एक्शन में सीएम सुवेंदु अधिकारी

बंगाल के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेते ही सुवेंदु अधिकारी सूबे की कानून-व्यवस्था और स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा लिया। इस बीच उन्होंने कई शीर्ष अधिकारियों के साथ करीब 15 मिनट की मुलाकात की। सीएम ने स्वास्थ्य सचिव, गृह सचिव, ADG, DGP और अन्य अधिकारियों के मुलाकात कर कानून-व्यवस्था और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर अपनी पहली प्राथमिकता बताया।

बांग्लादेश अवामी लीग ने सुवेंदु अधिकारी को दी बधाई

शेख हसीना की पार्टी बांग्लादेश अवामी लीग ने शनिवार को सुवेंदु अधिकारी चुनाव में उनकी जीत और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी है। अवामी लीग ने एक बयान जारी करते हुए पश्चिम बंगाल में मिले चुनावी जनादेश को सुवेंदु अधिकारी के मजबूत नेतृत्व की एक अनूठी मान्यता बताया। आगे बयान में कहा गया कि ‘यह नया अध्याय इन संबंधों को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाएगा।’

बयान में दीर्घकालिक संबंधों को भी रेखांकित किया गया

इस बयान में बांग्लादेश और भारत के बीच लंबे समय से चले आ रहे संबंधों पर भी जोर दिया गया, जिसमें कहा गया कि दोनों देश “सच्ची दोस्ती और सहयोग का एक लंबा इतिहास” साझा करते हैं। अवामी लीग के अनुसार, “पश्चिम बंगाल की नवनिर्वाचित सरकार के कार्यकाल के दौरान, इस द्विपक्षीय संबंध और पारस्परिक विकास की गति को और अधिक मजबूत किए जाने की उम्मीद है।’



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top