Newswahni

सहरसा पुलिस ने सुपौल के अपराधी को पकड़ा बड़ी वारदात की फिराक में था देसी पिस्टल और बाइक जब्त की…




सहरसा के नवहट्टा थाना पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम दिए जाने से पहले ही विफल कर दिया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक अपराधी को देशी पिस्टल और मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया। इस गिरफ्तारी की जानकारी सहरसा सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने शनिवार शाम एक प्रेस वार्ता में दी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नवहट्टा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध अपराधी हथियार से लैस होकर मोटरसाइकिल से बैरो की ओर से नवहट्टा आ रहे हैं और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों के निर्देश पर नवहट्टा थाना पुलिस ने ग्राम पट्टी बड़गांव पुल के पास सशस्त्र बलों के साथ सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया। जांच के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक वहां पहुंचे। पुलिस को देखकर दोनों घबरा गए और बाइक मोड़कर भागने लगे। पुलिस टीम ने तुरंत पीछा किया और बाइक चला रहे युवक को पकड़ लिया। हालांकि, दूसरा युवक भागने में सफल रहा। गिरफ्तार युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी पिस्टल बरामद की गई। पूछताछ में गिरफ्तार युवक ने अपनी पहचान टुनटुन शर्मा, निवासी बैरो थाना क्षेत्र, जिला सुपौल के रूप में बताई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद देशी पिस्टल और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है। इस मामले में नवहट्टा थाना में आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)ए/26/35 के तहत कांड संख्या 99/26 दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। इस अभियान में नवहट्टा थाना प्रभारी राहुल कुमार, पु.अ.नि. संजीव कुमार, प्रशिक्षु पु.अ.नि. अनुज कुमार, प्रशिक्षु पु.अ.नि. अंगद कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top