Newswahni

गोपालगंज में पेड़ से लटका मिला युवक का शव परिजन बोले हत्या कर टांगा शरीर पर नहीं थी शर्ट और बनियान जांच शुरू…




गोपालगंज के उचकागांव थाना क्षेत्र में शनिवार को एक 20 वर्षीय युवक का शव आम के पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना सांखे बाजार से कवही जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित ईदगाह के समीप चंवर की है। मृतक की पहचान सांखे खास गांव के पचमवा टोला निवासी कृष्ण यादव के पुत्र साहिल यादव के रूप में हुई है। परिजनों ने युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है। एसडीपीओ-थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे जानकारी के अनुसार शनिवार शाम ग्रामीणों ने कवही ईदगाह के पास चंवर के पेड़ से युवक का शव लटका देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता और उचकागांव थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। युवक की जेब से मोबाइल बरामद पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर शर्ट और गंजी नहीं थी। शव चंवर के पेड़ की डाल से रस्सी और एक शर्ट के सहारे लटका हुआ मिला। युवक की जेब से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। दोषियों की गिरफ्तारी की मांग घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए दोषियों की गिरफ्तारी और न्याय की मांग की। मृतक के पिता कृष्ण यादव कोलकाता में रेल विभाग में कार्यरत हैं। बताया गया कि वे कुछ दिन पहले गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे और पांच दिन पूर्व ही वापस कोलकाता लौटे थे। कपड़े की दुकान में काम करता था परिजनों के मुताबिक साहिल की मां शांति देवी की करीब 10 वर्ष पहले बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद उसके पिता ने दूसरी शादी की थी। साहिल ने कक्षा 10 तक पढ़ाई की थी और करीब एक वर्ष पहले तक सांखे बाजार की एक कपड़े की दुकान में काम करता था। हाल के दिनों में वह घर पर ही रह रहा था। बाइक सवार युवक उसे बुलाने आए थे पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि शनिवार सुबह करीब 10 बजे तक साहिल गांव के समीप तुलसिया चंवर में अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। इसके बाद वह घर आया। परिजनों का आरोप है कि करीब साढ़े 12 बजे कुछ बाइक सवार युवक उसे बुलाकर अपने साथ ले गए थे। देर शाम उसका शव कवही गांव के चंवर में पेड़ से लटका मिला। घटना स्थल पर एफएसएल टीम ने भी पहुंचकर जांच की और कई साक्ष्य एकत्र किए। फिलहाल मामले में थाने में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई थी। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top