
शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। समारोह स्थल पर वॉटरप्रूफ टेंट लगे हैं, इसके अलावा मैदान में झालमुड़ी और रसगुल्ला का स्टॉल भी लगाया गया है। पंडाल को बंगाल की थीम में सजाया गया है। कार्यक्रम में एक लाख लोगों के आने की संभावना है। सुरक्षा में 4 हजार जवान तैनात किए जाएंगे। अति विशिष्ठ मेहमानों के खाने के लिए भी प्रबंध किया गया है। VIP मेहमानों के लिए लंच में आलू दम, काली दाल, पुलाव, मिक्स वेज, मसाला कुल्चा, अचार और सलाद की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा बंगाली डिश बैंगन भाजा साग और आलू पोश्तो भी परोसा जाएगा। मिठाई में गुलाब-जामुन दिया जाएगा।