Newswahni

पूर्णिया में आज राष्ट्रीय लोक अदालत ट्रैफिक चालान में आधा जुर्माना देकर मामला खत्म कराने का मौका इन रास्तों पर वाहनों की नो…




पूर्णिया में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इसमें आम लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है। पहली बार ऑनलाइन ट्रैफिक चालान के मामलों का मौके पर ही निपटारा किया जाएगा। कई मामलों में लोगों को चालान में 50 फीसदी तक की छूट मिलेगी। हेलमेट नहीं पहनने, सीट बेल्ट नियम तोड़ने, प्रदूषण सर्टिफिकेट नहीं रहने या वाहन इंश्योरेंस से जुड़े मामलों में आपका ई-चालान कटा है, तो आज आधा जुर्माना देकर मामला खत्म कराने का मौका है। हालांकि प्रशासन ने साफ किया है कि वाहन फिटनेस, ओवरलोडिंग और परमिट डिफॉल्टर से जुड़े मामलों में यह छूट लागू नहीं होगी। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी सिविल कोर्ट परिसर में सुबह 10 बजे से शुरू हो रही इस राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला प्रशासन, परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए शहर में सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिया गया है। लोक अदालत के दौरान थाना चौक से नगर निगम चौक जाने वाली सड़क पर सामान्य वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। इसके अलावा सम्राट अशोक भवन से माता स्थान होते हुए नगर निगम चौक जाने वाला मार्ग और नगर निगम चौक से डॉलर हाउस चौक तक की सड़क पर भी आम वाहनों की एंट्री रोक दी गई है। इन रास्तों पर सिर्फ प्रशासनिक और आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को ही अनुमति दी जाएगी। लोगों की सुविधा के लिए पार्किंग बनाए गए प्रशासन ने ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए कई वैकल्पिक रूट भी जारी किए हैं। डीएवी स्कूल की ओर से आने वाले वाहनों को डॉलर हाउस चौक से मधुबनी बाजार और माता स्थान चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा। थाना चौक से नगर निगम चौक होकर आरएनसाव चौक जाने वाले वाहनों को गिरजा चौक की तरफ भेजा जाएगा। इसके अलावा सम्राट अशोक भवन से माता स्थान होकर थाना चौक या आरएनसाव चौक की ओर जाने वाले वाहनों को बस स्टैंड मार्ग से होकर गिरजा चौक के रास्ते निकाला जाएगा। लोक अदालत में आने वालों के लिए अलग पार्किंग व्यवस्था न्यायालय परिसर के आसपास अव्यवस्था रोकने के लिए प्रशासन ने अलग-अलग पार्किंग स्थल भी तय किए हैं। थाना चौक और आरएनसाव चौक की ओर से आने वाले लोग कला भवन परिसर में वाहन पार्क करेंगे। वहीं, डॉलर हाउस चौक की ओर से आने वालों के लिए महिला कॉलेज परिसर में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। माता स्थान की तरफ से आने वाले लोगों के लिए कमिश्नरी गेट के पास पार्किंग स्थल निर्धारित किया गया है। वहां से लोगों को पैदल कोर्ट परिसर जाना होगा। आम जनता से अपील जिला परिवहन पदाधिकारी ओमी शंकर शरण ने लोगों से अपील की है कि जिनका ट्रैफिक चालान लंबित है, वे आज लोक अदालत पहुंचकर आसान प्रक्रिया के तहत अपने मामलों का निपटारा करा लें। ट्रैफिक डीएसपी कौशल किशोर कमल ने लोगों से ट्रैफिक रूट और पार्किंग व्यवस्था का पालन करने की अपील की है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि प्रतिबंधित मार्गों पर वाहन खड़ा करने, बैरिकेडिंग तोड़ने या ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top