Newswahni

साल की छात्रा अमायरा ने चौथी मंजिल से कूदकर दी थी जान ने खोली नामी स्कूल की पोल वो मदद मांगती रही लेकिन…



Amayra Jaipur Case: जयपुर के चर्चित अमायरा खुदकुशी मामले में करीब 8 महीने बाद एक नया मोड़ आया है। नीरजा मोदी स्कूल में चौथी मंजिल से कूदकर जान गंवाने वाली 9 वर्षीय छात्रा अमायरा के मामले में एक नया CCTV वीडियो सामने आया है, जिसके बाद एक बार फिर पूरे मामले को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

परिवार का आरोप है कि वीडियो में अमायरा कई बार अपनी क्लास टीचर के पास जाकर मदद मांगती हुई दिखाई दे रही है, लेकिन उसकी परेशानी को गंभीरता से नहीं लिया गया। परिवार वालों का दावा है कि CCTV वीडियो उनकी बेटी की मौत के पहले के आखिरी पलों को दिखता है।

CCTV वीडियो को लेकर क्या है माता-पिता का दावा?

अमायरा के परिवार वालों का आरोप है कि उनकी बेटी लंबे समय तक स्कूल में बुलिंग का शिकार हो रही थी और वो इस दौरान टीचर्स से शिकायत की लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया। माता-पिता का दावा है कि CCTV फुटेज में कुछ बच्चे डिजिटल स्लेट पर कुछ लिखकर अमायरा को दिखाते हैं। इस दौरान वीडियो में वह कई बार अपनी सीट छोड़कर क्लास टीचर के पास जाती है, उनसे बात करती है, लेकिन कुछ ही देर बाद अचानक क्लास से बाहर निकल जाती है और कुछ ही पलों बाद चौथी मंजिल तक पहुंच जाती है।

अमायरा के माता-पिता ने जांच और चार्जशीट उठाए सवाल

अमायरा के माता-पिता, पिता विजय मीणा और मां शिवानी ने पुलिस की जांच और चार्जशीट पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि बच्ची लगातार मानसिक प्रताड़ना झेल रही थी और कई बार स्कूल प्रशासन को शिकायत भी दी गई थी, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

उनका आरोप है कि पुलिस ने चार्जशीट में लापरवाही और आरोप सीमित रखे और आत्महत्या के लिए उकसाने जैसी गंभीर धाराएं नहीं जोड़ीं। माता-पिता का कहना है कि वे अदालत में चार्जशीट का विरोध करेंगे और जरूरत पड़ी तो हाईकोर्ट भी जाएंगे।

क्या CCTV वीडियो बदलेगा जांच की दिशा?

अब सबसे बड़ा सवाल है कि नया CCTV वीडियो सामने आने के बाद जांच की दिशा बदल सकता है?  क्या बच्ची वास्तव में किसी मानसिक दबाव में थी? क्या स्कूल प्रशासन की इसमें लापरवाही है? इन सभी सवालों के जवाब अब अदालत और आगे की कानूनी प्रक्रिया में तलाशे जाएंगे।

1 नवंबर 2025 को हुई थी घटना

गौरतलब है कि यह मामला 1 नवंबर 2025 का है। उस दिन अमायरा ने अपने नीरजा मोदी स्कूल के चौथी मंजिल से छलांग लगा दी, जिसके बाद उसी हालत गंभीर हो गई। जब उसे अस्पताल ले जाया गया, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पूरे देश सहम गया था। इस दर्दनाक घटना के बाद पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज किया था।

ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी को फिर लगा बड़ा झटका, सुखेंदु शेखर, सुष्मिता देव समेत 3 पूर्व TMC सांसद BJP में हुए शामिल



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top