Newswahni

5.93 Cr Waste Removal, Help Desk for Certificates


नगर निगम में हुई बोर्ड की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।

बिहारशरीफ नगर निगम कार्यालय में सोमवार को महापौर अनीता देवी की अध्यक्षता में बोर्ड की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में नगर विकास और जनहित से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई, जिसमें मुख्य रूप से आगामी मानसून और भीषण गर्मी से निपटने

.

शहरवासियों को प्रमाण-पत्र प्राप्त करने में होने वाली असुविधा को देखते हुए बोर्ड ने एक बड़ा निर्णय लिया है। अब नगर निगम से जारी होने वाले विभिन्न प्रमाण-पत्रों के लिए एक निश्चित समय-सीमा (टाइमलाइन) तय कर दी गई है। साथ ही, आम जनता की मदद के लिए कार्यालय में एक समर्पित हेल्प डेस्क का निर्माण भी कराया जाएगा।

गर्मी के मौसम में गहराते जल संकट को देखते हुए नगर निगम ने कमर कस ली है। वर्तमान में मोटर मरम्मति के लिए कार्यरत तीन टीमों के अलावा एक अतिरिक्त टीम का गठन करने और अतिरिक्त मोटर पंप सेट की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही, वार्डों में खराब पड़े चापाकालों की मरम्मति युद्ध स्तर पर सुनिश्चित करने को कहा गया है।

बैठक में शामिल जनप्रतिनिधि

बैठक में शामिल जनप्रतिनिधि

20 मई तक शहर के नालों, पुलिया की सफाई पूरी करने के निर्देश

मानसून के दौरान जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए महापौर ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने निर्देश दिया कि 20 मई 2026 तक शहर के सभी छोटे-बड़े नालों और पुलियों की सफाई का कार्य हर हाल में पूरा कर लिया जाए। शहर की स्वच्छता व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए विभाग के निर्देशों के आलोक में ‘इंटीग्रेटेड मॉडल RFP’ के प्रकाशन पर भी सर्वसम्मति बनी।

बैठक में कचरा प्रबंधन और जन-कल्याणकारी योजनाओं पर भी विशेष ध्यान दिया गया। चक-रसलपुर और कोसुक में लंबे समय से जमा कचरे (लिगेसी वेस्ट) के बायो-रेमिडिएशन के लिए ₹5.93 करोड़ के प्राक्कलन को मंजूरी दी गई। इसके अलावा, वार्ड संख्या 05 और 23 में बुडको द्वारा निर्मित विद्युत शवदाह गृहों के संचालन के लिए आवश्यक मानव बल की नियुक्ति को भी स्वीकृति प्रदान की गई।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top