Newswahni

शहरों में केंद्रों पर आज री एग्जाम डेढ़ लाख अभ्यर्थी देंगे एग्जाम परीक्षार्थियों को बस यात्रा के लिए नहीं देने होंगे पैसे…




NEET-UG री-एग्जाम आज बिहार के 35 शहरों में 331 परीक्षा केंद्र पर होगा। एग्जाम में कुल 1,56,061 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें 81,165 छात्र और 74,896 छात्राएं हैं। राजधानी पटना में 95 परीक्षा केंद्रों पर 46,029 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को लास्ट एंट्री 1.30 बजे तक दी जाएगी। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले सघन जांच की जाएगी। राज्य सरकार ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की करीब 1500 बसों में परीक्षार्थियों निःशुल्क यात्रा कर सकते हैं। एसी, नॉन-एसी, डीलक्स, लग्जरी, इलेक्ट्रिक और पिंक बसों में यात्रा करने वाले अभ्यर्थियों को केवल अपना एडमिट कार्ड दिखाना होगा। बस कंडक्टर उन्हें शून्य रुपए का टिकट जारी करेंगे। हालांकि साथ आने वाले परिजन को सामान्य किराया देना होगा। परीक्षा वाले दिन सभी कोचिंग बंद रहेंगे। कोचिंग संस्थानों की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी पटना जिला प्रशासन ने परीक्षा के दिन शहर के सभी कोचिंग संस्थानों को बंद रखने का निर्णय लिया है। जिलाधिकारी ने एसडीओ और एसडीपीओ को कोचिंग संस्थानों की गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया है। सोशल मीडिया की भी विशेष निगरानी की जाएगी। किसी प्रकार की अफवाह फैलाने या परीक्षा को प्रभावित करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पैरेंट्स के लिए प्रतीक्षा स्थल होगा सभी परीक्षा केंद्रों पर शुद्ध पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। अभिभावकों के लिए परीक्षा केंद्रों से 100 मीटर की दूरी पर छायादार प्रतीक्षा स्थल बनाया गया है। पटना में 16 जून को पहुंचा था क्वेश्चन पेपर नीट री एग्जाम के लिए प्रश्न पत्र वायु सेना के विशेष विमान से 16 जून को पटना एयरपोर्ट पहुंचा था। पटना एयरपोर्ट आने के बाद वायु सेना का विमान ने प्रश्नपत्र दिया था। उसके बाद दरभंगा, गया और फिर गयाजी एयरपोर्ट में प्रश्नपत्र अधिकारियों के हवाले कर दिया। नीट की परीक्षा पटना समेत बिहार के कई जिलों में 21 जून को होगी। यह एग्जाम 3 जून को ही हुआ था, पर पेपर लीक होने की वजह से रद्द कर दिया गया। परीक्षा के एक दिन पहले मॉक ड्रिल हुई थी परीक्षा को शांतिपूर्ण कराने के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) और राज्य प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। री-एग्जाम से पहले राज्यभर के परीक्षा केंद्रों पर बीते दिन शनिवार को मॉक ड्रिल और ट्रायल रन कराया गया था। पटना में भी कुम्हरार स्थित बापू परीक्षा परिसर सहित कई प्रमुख केंद्रों पर शनिवार को मॉक ड्रिल हुई थी। परीक्षा सामग्री की डिलीवरी, सुरक्षा व्यवस्था और अभ्यर्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया का ट्रायल रन किया गया था।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top