Newswahni

हजार रिक्त सीटों पर नामांकन जुलाई तक एलएनएमयू फर्स्ट सेमेस्टर एडमिशन का दूसरा चरण पहले छात्र छात्राओं ने कराया था नामांकन…




ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (एलएनएमयू) के कॉलेजों में स्नातक (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य) प्रथम सेमेस्टर सत्र 2026-30 के नामांकन का दूसरा चरण जारी है। विश्वविद्यालय ने लगभग 23 हजार रिक्त सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया 24 जुलाई तक निर्धारित की है।
विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अध्यक्ष (डीएसडब्ल्यू) प्रो. अशोक कुमार मेहता ने बताया कि स्नातक प्रथम सेमेस्टर में कुल 1,19,503 सीटें निर्धारित हैं। प्रथम चयन सूची के आधार पर 94,504 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कॉलेजों में नामांकन कराया है। इसके बाद करीब 23 हजार सीटें रिक्त रह गई हैं, जिन पर दूसरे चरण के तहत नामांकन लिया जा रहा है।
सीटें खाली रहेंगी तो फिर से आवेद लिए जाएंगे बताया कि यदि दूसरे चरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी पर्याप्त संख्या में सीटें खाली रहती हैं तो कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी की स्वीकृति प्राप्त कर नए सिरे से आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को नामांकन का अवसर मिल सके। डीएसडब्ल्यू ने अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवंटित कॉलेजों में आवश्यक दस्तावेजों के साथ नामांकन की प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top