Newswahni

वर्षीय नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला मुंगेर में पति पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप महीने पहले हुई थी शादी…




मुंगेर के बरियारपुर थाना क्षेत्र के काजीचक गांव में एक नवविवाहिता का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला है। इस घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने पति पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। 24 नवंबर 2025 को हुई थी शादी मृतका की पहचान काजीचक गांव निवासी बलबीर प्रसाद यादव की 20 वर्षीय पुत्री प्रिया कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, प्रिया की शादी 24 नवंबर 2025 को काजीचक गांव निवासी महेश यादव के पुत्र रामू यादव से हुई थी। यह शादी लगभग छह माह पहले हुई थी। 6 दिन पहले ही मायके से ससुराल लौटी थी जानकारी के अनुसार, प्रिया कुमारी ने मंगलवार देर रात घर में दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही बरियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। बताया जाता है कि प्रिया करीब छह दिन पहले ही अपने मायके से ससुराल लौटी थी। घटना के समय उसका पति रामू यादव बाहर वाहन चालक के रूप में काम कर रहा था। भाई बोला-गाली-गलौज और मारपीट करता था पति मृतका के मौसेरे भाई सोनू कुमार ने आरोप लगाया कि रामू यादव अक्सर प्रिया के साथ गाली-गलौज और मारपीट करता था। उन्होंने यह भी कहा कि पति उसे लगातार बदनाम करने की धमकी देता था। परिजनों का आरोप है कि रामू ने प्रिया का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी भी दी थी। प्रिया ने कुछ दिन पहले अपने मायके वालों को इसकी जानकारी दी थी। परिजनों ने कहा- अभद्र व्यवहार का ऑडियो मौजूद परिजनों के अनुसार, घटना वाली रात भी पति और पत्नी के बीच फोन पर बातचीत हुई थी, जिसमें पति द्वारा अभद्र व्यवहार किए जाने की बात सामने आई है। मृतका के स्वजनों का दावा है कि उनके पास उस बातचीत का ऑडियो भी मौजूद है। उनका आरोप है कि लगातार मानसिक प्रताड़ना और दबाव के कारण प्रिया ने यह आत्मघाती कदम उठाया। जीजा बोले- पड़ोसियों से मिली घटना की जानकारी मृतका के जीजा नीतीश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी पड़ोसियों के माध्यम से मिली। जब वह घर पहुंचे तो देखा कि प्रिया को फंदे से उतारकर जमीन पर लिटा दिया गया था। उन्होंने बताया कि महिला के शरीर और चेहरे की स्थिति देखकर उन्हें एहसास हो गया कि उसकी मौत हो चुकी है। इसके बाद मायके पक्ष को सूचना दी गई।

घटना की खबर मिलते ही मृतका के परिजन काजीचक गांव पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। परिवार के लोगों ने बताया कि शादी को अभी महज छह माह ही हुए थे और प्रिया की कोई संतान भी नहीं थी। ऐसे में उसकी मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। थानाध्यक्ष बोले-मामले की जांच की जा रही

इधर, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। बरियारपुर थानाध्यक्ष अमरेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, परिजनों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना के पीछे वास्तविक कारण क्या है। फिलहाल पूरे मामले में जांच जारी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top