Newswahni

नाबालिग प्रेम प्रसंग में फरार शादी कर लौटीं जमुई कोर्ट में बयान के बाद परिजनों को सौंपा एक युवक को पर्यवेक्षण गृह भेजा…




जमुई जिले के बिचकोड़वा थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक मामला सामने आया है। यहां दो नाबालिग लड़कियां अपने प्रेमियों के साथ फरार हो गईं और उन्होंने शादी कर ली। इनमें से एक नाबालिग छह महीने बाद और दूसरी करीब 10 दिनों बाद स्वयं थाना पहुंचकर हाजिर हुई। पुलिस ने दोनों नाबालिगों को बरामद करने के बाद सदर अस्पताल में उनका मेडिकल जांच कराया। इसके बाद न्यायालय में उनके बयान दर्ज किए गए। कोर्ट के निर्देश पर दोनों नाबालिगों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। इस मामले में एक नाबालिग के प्रेमी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उसे पर्यवेक्षण गृह भेज दिया गया है। फोन पर हुई थी लखनऊ के युवक से दोस्ती जानकारी के अनुसार, दोनों नाबालिग अलग-अलग जगहों पर पढ़ाई के दौरान लड़कों के संपर्क में आई थीं। एक नाबालिग की दोस्ती मोबाइल फोन के जरिए लखनऊ के एक युवक से हुई थी, जबकि दूसरी की दोस्ती पड़ोसी गांव के ही एक लड़के से हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उन्होंने घर से भागकर शादी कर ली। दोनों नाबालिग पहुंची थाना घटना के बाद दोनों के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस के दबाव और परिजनों की पहल के बाद दोनों नाबालिग अलग-अलग समय पर थाना पहुंचीं और अपने माता-पिता के साथ रहने की इच्छा जताई। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top