![]()
गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के मांझागढ़ गद्दी टोला गांव में दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद में तीसरे पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घायलों में नूर आलम के बेटे अशरफ अली, अबरार अली की पत्नी मुन्नी खातून और स्व. इमामुद्दीन की पत्नी सहिमा खातून शामिल हैं। सभी को लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से पीटा गया है। किसी बात को लेकर पुराना विवाद जानकारी के अनुसार, दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। आरोपियों को कथित तौर पर यह शक था कि तीसरा पक्ष उनके विरोधियों की मदद कर रहा है या उनके खिलाफ साजिश में शामिल है। इसी संदेह के आधार पर आरोपियों ने घात लगाकर तीसरे पक्ष के घर पर हमला कर दिया। हमलावरों ने परिवार के सदस्यों पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से वार किया, जिसमें बीच-बचाव करने आई एक महिला भी घायल हो गई। दो घायलों के सिर और शरीर पर गहरे घाव घटना के बाद सभी घायलों को आनन-फानन में मांझागढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, दो घायलों के सिर और शरीर पर गहरे घाव हैं, जिससे उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और घायलों तथा उनके परिजनों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Source link