Newswahni

साल लिव इन बार अबॉर्शन और फिर धोखा हिंदू मॉडल को एक् ट्रेस बनाने का झांसा देकर वासिल करता रहा रेप लाख रुपये…



UP News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के सरधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने वासिल नाम के युवक पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उसके मुताबिक, मुस्लिम युवक ने शादी का झांसा देकर उसे 10 सालों तक प्रेम जाल में फंसाया हुआ था। इस दौरान उसने न सिर्फ उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, बल्कि लाखों रुपये की ठगी भी की।

युवती ने वासिल और उसके परिवार के खिलाफ लव जिहाद की साजिश, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने, तीन बार अबॉर्शन कराने और 50 से 60 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।

दोस्ती के बाद बढ़ीं नजदीकियां 

युवती ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वो साल 2015 में दिल्ली में मॉडलिंग कर रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात मेरठ के सरधना के रहने वाले वासिल से हुई, जो मॉडलिंग क्षेत्र में ही काम करता था। इस दौरान दोनों की दोस्ती हुई और फिर नजदीकियां बढ़ीं।

एक्ट्रेस बनाने के नाम पर ले गया मुंबई

आरोप है कि वासिल एक्ट्रेस बनाने का सपना दिखाकर उसे मुंबई में ले गया। साल 2016 में दोनों ‘मायानगरी’ में साथ रहने लगे। इस दौरान वासिल ने शादी का वादा कर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के मुताबिक, मॉडलिंग के दौरान वो अच्छा खासा कमाने लगी। इस कमाई का बड़ा हिस्सा वासिल और उसके परिवार पर खर्च होता था।

तीन बार कराया ऑबर्शन और 60 लाख ठगे

इसके बाद साल 2017 में युवती प्रेग्नेंट हुई और उसने वासिल पर शादी करने का दबाव बनाया। लेकिन आरोपी और उसके परिवार ने शादी की बात टालकर बदनामी का हवाला देते हुए उसका अबॉर्शन करा दिया। आरोपी ने युवती का एक नहीं, बल्कि तीन-तीन बार अबॉर्शन कराया। आरोप है कि करीब 10 सालों के दौरान उससे लगभग 50 से 60 लाख रुपये ले लिए गए, लेकिन बदले में सिर्फ शादी के वादे मिलते रहे।

पीड़िता को छोड़ दूसरी लड़की से की शादी

पीड़िता के मुताबिक, 21 मई 2026 को आखिरकार वह वासिल के घर पहुंची और वहां करीब 12 दिन तक रही। इसी बीच उसे मोहल्ले के लोगों से मालूम हुआ कि आरोपी की शादी पहले ही मेहविश नाम की लड़की से कर दी गई है। इस शादी का विरोध करने पर उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई। इतना ही नहीं, उसे आरोपी और उसके परिवार ने जान से मारने तक की धमकी दी।

शिकायत में युवती ने आरोप लगाया कि उससे वासिल और उसके परिवार ने कहा कि अगर वो हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपना लेती तो उसकी शादी करा दी जाती। लेकिन धर्म परिवर्तन से साफ इनकार करने के चलते वासिल का दूसरी लड़की से निकाह कराया गया। पीड़िता ने इसे लव जिहाद की साजिश बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की शुरू

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मेरठ के एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि थाना सरधना में एक शिकायत मिली, जिसमें युवती का कहना है कि वह 2015 में सरधना से मुंबई मॉडलिंग के लिए गई थी। इस दौरान वासिल ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए और कुछ पैसे भी लिए। शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़ें: राजू पाल हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे दोषी आबिद को इलाहाबाद HC ने दी जमानत, अतीक अहमद-अशरफ की हो चुकी है हत्या



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top