Newswahni

जून को होगा पश्चिम बंगाल सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार सुवेंदु अधिकारी ने बताया कितने मंत्री लेंगे शपथ…



West Bengal Govt: पश्चिम बंगाल में बड़े मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी पूरी हो चुकी है। रविवार को मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार में 35 नए मंत्रियों को शामिल किया जाएगा। 

सभी मंत्री सोमवार, 1 जून को सुबह 11 बजे नबन्ना में शपथ लेंगे। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि राज्यपाल श्री आर.एन. रवि उन्हें नबन्ना में शपथ दिलाएंगे। इसे CM सुवेंदु अधिकारी का पहला बड़ा मंत्रिमंडल विस्तार माना जा रहा है।

मंत्रिमंडल विस्तार में 35 नए मंत्री लेंगे शपथ

सोशल मीडिया एक पर पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा ‘ कल (सोमवार) पश्चिम बंगाल की जनता के मत से चुनी गई राष्ट्रवादी सरकार की पूर्ण मंत्रिपरिषद का गठन किया जाएगा। मंत्रिपरिषद के विस्तार के लिए पश्चिम बंगाल सरकार के 35 मंत्री सुबह 11 बजे नबन्ना में शपथ ग्रहण करेंगे। माननीय राज्यपाल श्री आर.एन. रवि उन्हें नबन्ना में शपथ दिलाएंगे।’

पांच मंत्री पहले ही ले चुके हैं शपथ

गौरतलब है कि सुवेंदु अधिकारी ने जब मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, तो उनके साथ अन्य पांच नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली थी। राज्यपाल आर एन रवि ने सुवेंदु अधिकारी के अलावा, दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टुडू और निसिथ प्रमाणिक को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई थी। 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top