Newswahni

होगा थानेदार तू मेरा दिलदार तू रील पर थानेदार से स्पष्टीकरण पत्नी ने वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था परिवार संग वर्दी…




“होगा थानेदार तू, मेरा है दिलदार तू, वर्दी का तू रौब जमा ले, टोपी वाले डरा ले…” गाने पर एक रील इंस्टाग्राम पर अपलोड की गई थी। जिसमें मुजफ्फरपुर के गायघाट थाने के थानेदार वर्दी में अपने परिवार के साथ दिख रहे हैं। वीडियो सामने आते ही मामला वरीय अधिकारियों तक पहुंच गया। एसएसपी ने तत्काल थानाध्यक्ष से स्पष्टीकरण मांगा है। पुलिस के अनुसार थानेदार परिवार के साथ कहीं गए थे। इसी दौरान थानेदार की पत्नी ने रील बनाया था और अपने निजी इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर दिया था। मामला जब पुलिस के वरीय अधिकारियों तक पहुंचा तो रील को सोशल मीडिया प्लेटफार्म से हटा दिया गया है। SSP ने लिया संज्ञान, मांगा स्पष्टीकरण वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलने के बाद मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने मामले को संज्ञान में लिया। एसएसपी ने गायघाट थानाध्यक्ष से पूरे मामले में स्पष्टीकरण मांगा है। विभाग अब प्राप्त जवाब और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगा। पुलिस अधिकारियों ने वीडियो के पोस्ट होने, उसके प्रसार और उससे जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि वीडियो किन परिस्थितियों में बनाया गया और क्या इसमें विभागीय दिशा-निर्देशों का उल्लंघन हुआ है।
सोशल मीडिया को लेकर जारी हुआ सख्त निर्देश इस घटना के बाद एसएसपी ने जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को सोशल मीडिया के उपयोग को लेकर विशेष निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि इंटरनेट मीडिया का इस्तेमाल करते समय विभागीय अनुशासन, गोपनीयता और पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए।
नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की लापरवाही या विभागीय नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लिया जाएगा। ऐसे मामलों में संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top