Newswahni

हम साल पहले ही कह चुके हैं शालिग्राम से हमारा कोई लेनादेना नहीं दोषी को कड़ी सजा मिले भाई के गोलीकांड पर धीरेंद्र…



मंगलवार, 14 जुलाई को मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोड़ा में उस समय हड़कंप मचा गया, जब गोली चलने की आवाज आई। घटना के कुछ देर बाद मालूम चला कि जमीनी विवाद के करण बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग ने गोली चलाई, जिसमें एक व्यक्ति को गोली भी लग गई।

इस घटना के बाद पुलिस मौके पर तुरंत पहुंच गई और घायल व्यक्ति को घटनास्थल से सुरक्षित निकाला और उन्हें तत्काल आपातकालीन चिकित्सा उपचार के लिए पास के अस्पताल में पहुंचाया। इस घटना के बाद अब शालिग्राम गर्ग के भाई और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा ‘कानून अपना काम करेगा।’

शालिग्राम से हमारा कोई लेनादेना नहीं-धीरेंद्र शास्त्री

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने छोटे भाई शालिग्राम गर्ग से जुड़े गोलीकांड मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा ‘घटना हुई है, उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और कानून अपना काम करेगा।’ आहे उन्होंने कहा कि ‘यदि किसी ने गलती की है तो उसे कानून के अनुसार सजा मिलनी चाहिए। 

उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी व्यक्ति को कानून से ऊपर नहीं माना जा सकता। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच पूरी होने तक धैर्य रखने की अपील की।’ इस बीच उन्होंने यह भी कहा कि ‘हम 3 साल पहले ही कह चुके हैं शालिग्राम से हमारा कोई लेनादेना नहीं।’

भाई शालिग्राम गर्ग पर पिस्टल से फायरिंग का आरोप

गौरतलब है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग पर कोंडागांव निवासी मोतीलाल कुशवाहा पर पिस्टल से फायरिंग करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि घटना में युवक को दो गोलियां लगीं, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल छतरपुर रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार, यह टकराव कौडा गांव में जमीन के एक टुकड़े को लेकर लंबे समय से चले आ रहे विवाद के कारण हुआ।

मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कानूनी कार्रवाई जारी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अब सभी की नजर जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई पर टिकी हुई है। वहीं, पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी, और इस बात पर जोर दिया है कि प्रभावशाली संबंधों के बावजूद कोई भी कानून से नहीं बच पाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top