Newswahni

हड़ताल पर गए को विजय सिन्हा की चेतावनी पटना में बोले डिप्टी सीएम काम पर लौटें नहीं तो सेवा समाप्ति अस्थाई बहाली का…




बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व अधिकारी (RO) कई दिनों से हड़ताल पर हैं। इस बीच विभाग के मंत्री और डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने उन्हें चेतावनी दी है। पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डिप्टी सीएम विजय ने चेतावनी देते हुए कहा कि, ‘यदि कर्मचारी जल्द काम पर नहीं लौटे तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।’ साथ ही उन्होंने बताया कि विभाग के 100 दिन पूरे होने के मौके पर यह प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई, जिसमें विभाग के कामकाज और योजनाओं की जानकारी भी दी गई। हड़ताल के दिनों की गिनती कर रही सरकार- विजय सिन्हा डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने हड़ताली कर्मचारियों को सख्त संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि, ‘जो लोग हड़ताल पर गए हैं, वो जल्द काम पर लौटें। नौकरी सेवा के भाव से करें। नहीं तो सरकार ने कामकाज प्रभावित न हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी तैयार कर ली है।’ सहानुभूति को कमजोरी न समझें- विजय सिन्हा विजय कुमार सिन्हा ने कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा कि, ‘कामकाज की वैकल्पिक व्यवस्था भी हम लोग बना लिए हैं। समय रहते सभी कर्मचारियों से अनुरोध कर रहा हूं।’ हमारी भी उनके साथ सहानुभूति है, क्योंकि वह हमारे विभाग के हैं। लेकिन सहानुभूति को कमजोरी समझेंगे तो सरकार पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई करेगी।’ भू-माफियाओं की साजिश का आरोप प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने हड़ताल के पीछे साजिश की भी आशंका जताई। उन्होंने कहा कु, ‘साजिश करने वाले जो भू माफिया हैं, वैसे लोगों को आने वाले दिनों में अफसोस होगा, क्योंकि इससे हम प्रभावित नहीं होने वाले हैं। जो संकल्प NDA सरकार को इतने बड़े जनादेश के साथ मिला है, उसे जनादेश का सम्मान करने के लिए जो भी कीमत अदा करने पड़ेगा, उसे हम करेंगे।’ काम पर नहीं लौटे तो निलंबन की चेतावनी डिप्टी सीएम ने स्पष्ट किया कि यदि कर्मचारी जल्द काम पर नहीं लौटते हैं तो सरकार सख्त कदम उठाएगी। उन्होंने कहा, ‘अगर तमाम कर्मचारी काम पर नहीं लौटेंगे तो हम अस्थाई बहाली का भी रास्ता खुला रखेंगे। इंतजार की घड़ी अब समाप्त हो रही है।’ 100 दिनों के कामकाज का भी दिया ब्यौरा विभाग के 100 दिन पूरे होने पर मंत्री ने बताया कि इस दौरान कई अहम पहल की गईं। उन्होंने कहा कि, ‘बिहार से जुड़ी सभी जमीनों के लिए बिहार भूमि पोर्टल की शुरुआत की गई है।’ उन्होंने बताया कि, ‘12 दिसंबर से संवाद की शुरुआत की गई थी और 31 दिसंबर को भी वह सहरसा में बैठकर काम कर रहे थे। उस दिन जब लोग नए साल का जश्न मना रहे थे, तब भी विभाग काम कर रहा था।’ मंत्री के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी उनके द्वारा किए गए कामों की सराहना की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top