Newswahni

सोनू हत्याकांड जांच के घेरे में महिला एक कॉल ने छीन ली जिंदगी फोन आने के बाद घर से निकला था सड़क पर…




नालंदा के हरनौत में गुरुवार रात बदमाशों ने पैथोलॉजी संचालक की चाकू मारकर हत्या कर दी। घर से फोन करके किसी ने बुलाया था, कुछ देर बाद परिजन को हादसे में घायल होने की जानकारी मिली। गंभीर हालत में इलाज के लिए पटना लेकर, गए जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। परिवार के मुताबिक यह सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि एक सोची-समझी साजिश है। इस मामले में एक महिला की भूमिका जांच के घेर में है। मृतक की पहचान चेरण गांव निवासी सोनू कुमार (37) के रूप में हुई है। सोनू कुमार की अभी शादी नहीं हुई थी। वो 4 भाई-बहनों में सबसे छोटा था। घटना हरनौत थाना क्षेत्र की है। सोनू अपने परिवार का इकलौता सहारा थे। पिता की मौत के बाद घर की पूरी जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई थी। तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटे सोनू करीब दस साल से हरनौत बाजार के स्टेशन रोड में ‘नालंदा पैथोलॉजी’ का संचालन कर रहे थे। किसी ने फोन कर के बुलाया था मृतक की भाभी रूचि ने बताया कि गुरुवार रात करीब 10:15 बजे सोनू के मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने उसे किसी जरूरी काम का हवाला देकर शिवाजी मोहल्ले की ओर बुलाया। कुछ देर बाद, रात करीब 11:00 से 11:30 बजे के बीच, उसी के मोबाइल से घर पर किसी महिला का फोन आया। उसने बताया कि वह खून से लथपथ पड़ा है। उसका एक्सीडेंट हो गया है। सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। सोनू की हालत बेहद गंभीर थी। सिर के पिछले हिस्से, बाएं हाथ की कलाई, दाहिने कंधे और पीठ पर धारदार हथियार से वार किया गया था। ऐसा लग रहा था कि कुल्हाड़ी जैसे किसी भारी और धारदार हथियार से उनके सिर पर तीन से चार इंच गहरा घाव किया गया हो। जिससे उनका गर्दन का पिछला हिस्सा कट गया और स्पाइनल कॉर्ड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ‘फोन आने के बाद घर से निकला था’ वहीं, पुलिसिया जांच और सूत्रों की मानें तो यह कॉल उसी महिला का था, जिसके साथ सोनू के ‘लिव-इन रिलेशनशिप’ की चर्चा पूरे क्षेत्र में है। उस कॉल के बाद ही सोनू शिवाजी मोहल्ला स्थित उस स्थान पर पहुंचे, जहां उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया। 2 घंटे तक रोड जाम रहा शुक्रवार देर रात सोनू का शव गांव पहुंचा, तो घर में कोहराम मच गया। शनिवार सुबह आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को एनएच-20 पर मुढ़ारी गांव के पास रखकर रोड जाम कर दिया। उचित मुआवजा और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ी रही। करीब 2 घंटे बाद पुलिस से उचित कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद जाम खुला। महिला से पूछताछ की मांग परिजनो का आरोप है कि इस हत्याकांड के पीछे उस महिला का हाथ है, जिसके साथ सोनू का संबंध था। पुलिस को तत्काल उस महिला को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करनी चाहिए, ताकि मामले की तह तक पहुंचा जा सके। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस थानाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा ने स्पष्ट किया है कि भाभी रुचि कुमारी और भाई सुजीत कुमार के फर्द बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह भी स्वीकार किया है कि सीसीटीवी फुटेज में संदिग्धों की संलिप्तता दिख रही है। सूत्रों की मानें तो घटनास्थल के पास के कैमरों में चार संदिग्ध कैद हुए हैं, जो घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। ‘लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते थे’ सोनू सिर्फ एक लैब टेक्नीशियन नहीं था। हरनौत की गलियों में ‘कोऑपरेटिव’ यानी मददगार युवा के तौर पर पहचाना जाता था। उसकी कार्यशैली पर चर्चा करते हुए स्थानीय लोग बताते हैं कि अगर रात 12 बजे भी कोई उन्हें किसी जरूरी काम या मेडिकल मदद के लिए बुलाता था, तो कभी मना नहीं करता था। अपनी पैथोलॉजी की कमाई से वह पूरे परिवार का पेट पालता था। इसके अलावा, वह एक नर्सिंग होम में नाइट गार्ड के रूप में भी अतिरिक्त जिम्मेदारी निभाते थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top