Newswahni

सोनू मोनू गैंग और पैक्स अध्यक्ष के बीच हिंसक झड़प सोशल मीडिया पोस्ट से गरमाया मामला दो राउंड फायरिंग हुई पुलिस ने दर्ज…




मोकामा के पंचमहला थाना क्षेत्र स्थित नौरंगा जलालपुर पंचायत में शनिवार देर शाम पैक्स अध्यक्ष सह सरपंच प्रतिनिधि मुकेश कुमार सिंह और कुख्यात सोनू-मोनू गैंग के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान गैंग की ओर से दो राउंड फायरिंग किए जाने से इलाके में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद की शुरुआत सोशल मीडिया पर मुकेश कुमार सिंह द्वारा डाली गई एक पोस्ट को लेकर हुई। बताया जा रहा है कि पोस्ट से नाराज होकर सोनू-मोनू गैंग के सदस्य शाम के समय मुकेश सिंह से उलझ गए। देखते ही देखते कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई। पैक्स अध्यक्ष ने लगाया जान से मारने की कोशिश का आरोप पैक्स अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि सोनू-मोनू गैंग के सदस्यों ने उन्हें निशाना बनाकर सीधे गोली चलाई। हालांकि, इस घटना में वह बाल-बाल बच गए। गोलीबारी की आवाज सुनते ही आसपास के लोग दहशत में आ गए और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद मुकेश कुमार सिंह के बयान पर पंचमहला थाने में सोनू, मोनू और प्रमोद सिंह समेत छह अज्ञात लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, नहीं मिला कोई सुराग
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी कुंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने सोनू-मोनू गैंग के संभावित ठिकानों और उनके घर पर छापेमारी की। थाना प्रभारी ने बताया कि करीब 45 मिनट तक चली सघन छापेमारी के दौरान पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली और मौके से कुछ भी बरामद नहीं हो सका। छापेमारी के दौरान महिलाओं ने किया हंगामा
पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान आरोपी पक्ष की महिलाओं ने पुलिस टीम के साथ बदसलूकी और हंगामा किया। हालांकि, पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए मामले को शांत कराया। गांव में तनाव, पुलिस बल तैनात
घटना के बाद नौरंगा जलालपुर पंचायत में तनाव का माहौल बना हुआ है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और पूरे इलाके पर नजर बनाए हुए है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top