Newswahni

सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में विद्यांजलि के छात्र छात्राओं ने पाई सफलता




भास्कर न्यूज | सीतामढ़ी विद्यांजलि प्रेप पब्लिक स्कूल नाहर चौक के 31 छात्र-छात्राओं ने कक्षा छह के लिए ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एक्जाम में सफलता प्राप्त की है। वहीं प्रेमनगर निवासी रश्मिकांत ठाकुर का पुत्र उत्सव ठाकुर ने ऑल इंडिया रैंक 612 प्राप्त किया है। इस सफलता को लेकर स्कूल में सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन कर इन सभी मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। मौके पर चेयरमैन जयशंकर प्रसाद व निदेशक माधव कुमार ने शिक्षक व शिक्षिकाओं के साथ प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को स्कूल का प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। निदेशक माधव कुमार ने कहा कि बेहतर मार्गदर्शन का यह परिणाम हैं। लिखित परीक्षा में एक साथ 31 बच्चों की सफलता से हमारा मान बढ़ा है। लिखित परीक्षा में सफल बच्चों का अब काउंसलिंग व उसके बाद मेडिकल टेस्ट होगा। चयनित छात्र-छात्राओं में परिहार निवासी वीरु सिंह के पुत्र आदित्य राज, राजोपट्टी निवासी अशोक कुमार के पुत्र तनिष्क सर्राफ, बथनाहा निवासी छबीला राय के पुत्र प्रिंस कुमार, परिहार के गौतम कुमार के पुत्री नव्या रोही, शांतिनगर के महाशंकर प्रसाद के पुत्री श्रेयसी कश्यप, रुन्नीसैदपुर के बिरकेश्वर कुमार के पुत्र लोकेश कुमार का नाम शामिल है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top