Newswahni

सुमित कुमार का मैट्रिक परीक्षा में स्कोर अररिया के छात्र ने बिहार बोर्ड में पाया छठा स्थान पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं…




अररिया के पलासी प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मलद्वार के छात्र सुमित कुमार यादव ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने 485 अंक (97 प्रतिशत) प्राप्त कर पूरे बिहार में छठा स्थान हासिल किया है। एक साधारण ग्रामीण परिवार से आने वाले सुमित की इस उपलब्धि ने पूरे अररिया और पलासी प्रखंड में खुशी का माहौल बना दिया है। उनके पिता कृष्ण कुमार यादव दिल्ली-पंजाब में मजदूरी करते हैं, जबकि मां किरण देवी गृहिणी हैं। प्रतिदिन 10 घंटे की पढ़ाई, गांव में उत्सव को माहौल दो भाइयों में सुमित ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से यह साबित किया है कि संसाधनों की कमी सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकती। सुमित ने बताया कि उन्होंने प्रतिदिन 10 घंटे की नियमित और अनुशासित पढ़ाई की। उन्होंने अपनी इस शानदार सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, सम्मानित शिक्षकों और गुरु महाराज की कृपा को दिया। सुमित की सफलता की खबर फैलते ही मलद्वार गांव में उत्सव जैसा माहौल बन गया। सैकड़ों लोग उनके घर पहुंचकर बधाई दे रहे हैं और मिठाई बांट रहे हैं। ग्रेजुएशन के बाद यूपीएससी की तैयारी करूंगा सुमित ने अपनी आगे की पढ़ाई की योजना भी साझा की। उन्होंने बताया, “मैं इंटर में गणित विषय से पढ़ाई करूंगा, उसके बाद ग्रेजुएशन पूरा करके यूपीएससी की तैयारी करूंगा। मेरा सपना देश की सिविल सेवाओं में जाकर राष्ट्र की सेवा करना है।” पिता बोले-गुरु महाराज की कृपा, बेटे की मेहनत पिता कृष्ण कुमार यादव ने खुशी जताते हुए कहा, बेटे की 10 घंटे की मेहनत का नतीजा है। गुरु महाराज की कृपा से यह सफलता मिली है। यह उपलब्धि उन हजारों ग्रामीण छात्रों को प्रेरित करेगी जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं। सुमित कुमार यादव की कहानी एक बार फिर साबित करती है कि कठिन परिश्रम, लगन और दृढ़ संकल्प ही सफलता की असली कुंजी है। अररिया जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की ओर से भी सुमित को बधाई के संदेश आने शुरू हो गए हैं। पूरे क्षेत्र में उनकी सफलता को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top