Newswahni

सुपौल में विजिलेंस की छापेमारी डेटा ऑपरेटर गिरफ्तार रिश्वत से जुड़ा मामला अधिकारियों कर्मचारियों से हुई पूछताछ दस्तावेजों की जांच की…




सुपौल जिला मुख्यालय स्थित जिला परिवहन कार्यालय (DTO) में गुरुवार दोपहर विजिलेंस विभाग की टीम ने अचानक छापेमारी शुरू की। टीम करीब 12 बजे कार्यालय पहुंची और अंदर जाकर जांच शुरू कर दी। अचानक हुई कार्रवाई के बाद परिवहन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों-कर्मचारियों से पूछताछ की जानकारी विजिलेंस टीम कार्यालय में अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही है। इस दौरान कार्यालय में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ किए जाने की भी जानकारी सामने आ रही है। टीम किन दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच कर रही है, इसकी फिलहाल स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। विजिलेंस टीम के पहुंचने के बाद कार्यालय परिसर में लोगों की आवाजाही भी बढ़ गई। हालांकि, जांच को लेकर विभाग की ओर से अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। कार्रवाई की वजह अभी स्पष्ट नहीं विजिलेंस की छापेमारी के बाद कार्रवाई की वजह को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, आधिकारिक पुष्टि नहीं होने के कारण किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। विजिलेंस विभाग की ओर से आधिकारिक बयान या जांच पूरी होने के बाद ही छापेमारी की वजह और जांच में सामने आए तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top