Newswahni

सुपौल में की जिला सम्मेलन प्रिंट इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों ने लिया भाग पत्रकारिता की भूमिका और जिम्मेदारी पर चर्चा…




सुपौल जिले के सरायगढ़ प्रखंड स्थित एक होटल में रविवार को नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (एनयूजे) की जिला इकाई सम्मेलन आयोजित किया गया। इसका उद्घाटन स्थानीय विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव, एनयूजे के प्रदेश सचिव कुमार अमर, जिलाध्यक्ष उपेंद्र चंदन, प्रखंड प्रमुख विजय कुमार यादव एवं वरिष्ठ पत्रकार भरत कुमार झा सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सुपौल के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों ने भाग लिया। इसके अलावा पड़ोसी देश नेपाल से भी बड़ी संख्या में पत्रकार और समाजसेवी कार्यक्रम में शामिल हुए। समाज को सही दिशा देने का महत्वपूर्ण दायित्व भी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारिता के स्तर में गिरावट देखने को मिल रही है। डिजिटल युग में पत्रकारों को समय के अनुरूप अपनी जिम्मेदारियों को समझना होगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता केवल खबर दिखाने का माध्यम नहीं है, बल्कि समाज को सही दिशा देने का महत्वपूर्ण दायित्व भी निभाती है। जिलाधिकारी सावन कुमार ने कहा कि पत्रकार प्रशासन के लिए मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि अपने विभिन्न जिलों के कार्यकाल के दौरान पत्रकारों द्वारा उठाए गए मुद्दों और समाचारों के आधार पर कई समस्याओं का समाधान कराया गया। मीडिया जनसरोकार से जुड़ा सबसे प्रभावी माध्यम
उन्होंने कहा कि कमियां हर व्यवस्था में होती हैं, लेकिन मीडिया जनसरोकार से जुड़ा सबसे प्रभावी माध्यम है। डीएम ने मंच से सभी पत्रकारों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जिले में कहीं भी किसी प्रकार की समस्या होने पर वे 24 घंटे पत्रकारों की बात सुनने के लिए उपलब्ध रहेंगे तथा समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन हर संभव प्रयास करेगा। वहीं, एसपी सरथ आरएस ने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं। मीडिया के माध्यम से प्रशासन को जमीनी स्तर की वास्तविक समस्याओं की जानकारी मिलती है, जिससे उनके समाधान में सहायता मिलती है। उन्होंने प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय को समाजहित में आवश्यक बताया। कार्यक्रम में अमरेंद्र कुमार अमर, विनय कुमार मिश्र, डॉ. दयानंद भारती, मुखिया विजय कुमार यादव, संजय कुमार मेहता, शांति कुमारी, सुरेश प्रसाद सिंह सहित बड़ी संख्या में पत्रकार, समाजसेवी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top