Newswahni

सुपौल में सिलेंडर ब्लास्ट से घर जलकर राख ग्रामीणों ने प्रशासन से की मुआवजे की मांग लाख का हुआ नुकसान…




सुपौल में सोमवार अहले सुबह भीषण अगलगी की घटना में पांच घर जलकर पूरी तरह राख हो गए। आगजनी के दौरान गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से स्थिति और भयावह हो गई। इस हादसे में लगभग 10 लाख रुपए की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमराही वार्ड संख्या-1 में हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार आग अचानक एक घर से शुरू हुई और देखते ही देखते आसपास के अन्य घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। तेज लपटों और गैस सिलेंडर ब्लास्ट के कारण पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की भयावहता के सामने उनकी कोशिशें नाकाफी साबित हुईं। घर का सारा सामान जलकर राख अगलगी में सिमराही वार्ड-1 निवासी श्याम सुंदर शर्मा, संजय शर्मा, अशोक शर्मा एवं विशो शर्मा सहित चार परिवारों के पांच घर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। घरों में रखा अनाज, कपड़ा, फर्नीचर, ट्रंक, हालर चक्की, घरेलू उपयोग के सामान तथा महत्वपूर्ण दस्तावेज भी आग की भेंट चढ़ गए। पीड़ित परिवारों का कहना है कि वर्षों की जमा पूंजी कुछ ही घंटों में राख में तब्दील हो गई। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग इतनी भीषण थी कि सोमवार सुबह करीब 7 बजे तक दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे रहे। इसके बाद स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में आ सकी। कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राहत एवं मुआवजा देने की मांग की है। बिमला देवी ने बताया कि बेटे के जन्म के वक्त ही पति की मौत हो गई थी। वहीं पिछले साल व्रज पात से बेटे की मौत हो गई। आज फिर से दुखों का पहाड़ टुट गया है। क्षति का आकलन करेंगे राजस्व कर्मचारी राघोपुर की अंचलाधिकारी रश्मि प्रिया ने बताया कि अगलगी की सूचना मिलने के बाद राजस्व कर्मचारी को मौके पर भेजा जा रहा है। क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसके आधार पर पीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top