Newswahni

सुपौल में विधवा की हत्या बकरे बेचकर घर में रखी थी नकदी मर्डर के बाद जेवर रुपये लूटकर फरार हुए बदमाश…




सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ठाढ़ी भवानीपुर पंचायत के वार्ड संख्या 04 में अपराधियों ने एक वृद्ध विधवा महिला की हत्या कर लूटपाट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। मृतका की पहचान 60 वर्षीय चनिया देवी के रूप में हुई है, जो अपने घर में अकेली रहती थीं। जानकारी के अनुसार, चनिया देवी के पति स्व. चंदेश्वरी यादव की करीब 14 वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी थी। नि:संतान होने के कारण वह अकेले रहकर बकरी पालन के जरिए अपना जीवन-यापन करती थीं। बताया जा रहा है कि उन्होंने कुछ दिन पहले ही कई बकरे बेचे थे, जिससे प्राप्त नकदी घर में रखी हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी रकम और घर में मौजूद जेवरात की जानकारी मिलने पर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। हाथ में पहने सोने-चांदी के जेवर जबरन उतार लिए
ग्रामीणों के मुताबिक, सोमवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने घर का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इस दौरान उन्होंने महिला के गले, नाक और हाथ में पहने सोने-चांदी के जेवर जबरन उतार लिए तथा घर में रखी नकदी भी लूट ली। बताया जाता है कि महिला ने विरोध करने का प्रयास किया तो अपराधियों ने उनकी ही साड़ी से गला कस दिया। दम घुटने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। अपराधियों की सक्रियता बढ़ने से ग्रामीणों में भय का माहौल
मंगलवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। लोगों ने क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों और अवैध नशा कारोबार पर चिंता जताते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि नशेड़ियों और अपराधियों की सक्रियता बढ़ने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। पिपरा थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि अज्ञात अपराधियों के खिलाफ हत्या और लूट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top