![]()
सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज-जदिया मुख्य मार्ग एनएच-327ई पर डपरखा स्थित धर्मकांटा के समीप तेज रफ्तार अज्ञात बाइक की टक्कर से बाइक सवार 21 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से उसे त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। यहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. सिद्धार्थ कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज, मधेपुरा ले गए, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार रात उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान जदिया थाना क्षेत्र के पिलुवाहा पंचायत के वार्ड नंबर-4 निवासी देवन ऋषिदेव के 21 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि नीरज विवाहित था। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। त्रिवेणीगंज बाजार से घर लौट रहा था युवक प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नीरज शुक्रवार शाम बाइक से त्रिवेणीगंज बाजार से अपने घर लौट रहा था। डपरखा धर्मकांटा के समीप पहुंचने पर विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही एक अज्ञात बाइक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद नीरज सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद अज्ञात बाइक चालक मौके से फरार हो गया। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपा शव घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जानकारी ली। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर हादसे की परिस्थितियों की जानकारी जुटाई। अज्ञात बाइक और उसके चालक की पहचान के लिए पुलिस छानबीन कर रही है। त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने शनिवार शाम बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है और फरार बाइक चालक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
Source link