Newswahni

सुपौल में पंचायत के दौरान बुजुर्ग की मौत दूर शामिल होने पहुंचे थे बीच बचाव करने गए दादा के सिर पर वार…




सुपौल के प्रतापगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत चिलौनी दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या-8 स्थित मछहा गांव में पंचायत के दौरान हिंसक झड़प में एक अधेड़ की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है। अचानक हुए हमले में कई ग्रामीण जख्मी प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव में एक आपसी विवाद को लेकर पंचायत बुलाई गई थी। इसी दौरान करीब चार किलोमीटर दूर स्थित थलहा गांव से दर्जनों लोग पंचायत में शामिल होने पहुंचे। आरोप है कि वहां पहुंचते ही उन्होंने सौरभ कुमार नामक युवक पर अचानक हमला कर दिया। सौरभ पर हो रहे हमले को देख उसके 68 वर्षीय दादा गणेशी मंडल बीच-बचाव के लिए आगे आए, लेकिन हमलावरों ने उनके सिर पर गंभीर वार कर दिया। इस हमले में वे बुरी तरह घायल हो गए। घटना में कई अन्य ग्रामीण भी जख्मी हुए हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने हमलावरों को खदेड़ा घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हमलावरों को खदेड़ दिया। इस दौरान भाग रहे एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया, जबकि आठ मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई। सभी घायलों को तत्काल प्रतापगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान बुधवार रात गणेशी मंडल की मौत हो गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पकड़े गए आरोपी तथा जब्त बाइक को कब्जे में लेकर थाना ले गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेज दिया गया है। हमलावरों पर दुकान में लूटपाट का आरोप प्राथमिक जांच में घटना के पीछे आपसी विवाद सामने आया है। बताया जा रहा है कि थलहा निवासी मोनू मंडल का एक युवती के घर आना-जाना था, जिसका सौरभ कुमार ने विरोध किया था। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और पंचायत के बहाने हमला किया गया। मृतक के पुत्र ललन ने हमलावरों पर दुकान में लूटपाट का भी आरोप लगाया है। एसडीपीओ बोले-आरोपियों पर जल्द होगी कार्रवाई मामले की जानकारी मिलते ही बीरपुर एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच के निर्देश दिए। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है तथा आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top