Newswahni

सुपौल बॉर्डर पर किलो गांजा जब्त लाख की खेप पकड़ी पुलिस की कार्रवाई में तस्कर गिरफ्तार साथियों की तलाश जारी…




सुपौल में 133 किलो गांजा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार : भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस-एसएसबी की कार्रवाई, कीमत 53.20 लाख सुपौल में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 45वीं वाहिनी ने बड़ी सफलता हासिल की। सीमा चौकी नरपतपट्टी और स्थानीय पुलिस थाना रतनपुरा की संयुक्त कार्रवाई में करीब 133 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 53 लाख 20 हजार रुपये बताई जा रही है। इस दौरान एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसके अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है। पुलिस की संयुक्त पेट्रोलिंग टीम का गठन किया गया
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 45वीं वाहिनी के कमांडेंट गौरव सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि कोशी नदी के पलार दुबीयाही नहर स्पर संख्या 530 के समीप भारत की ओर मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही उप कमांडेंट (प्रचालन) सुमन सौरभ के नेतृत्व में SSB और रतनपुरा पुलिस की संयुक्त पेट्रोलिंग टीम का गठन किया गया और तत्काल मौके पर भेजा गया। छापेमारी के दौरान सुरक्षा बलों ने नदी किनारे एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा। पूछताछ में उसने अपना नाम बेचन यादव (30 वर्ष), निवासी साहेबान, थाना रतनपुरा, जिला सुपौल बताया। तलाशी के दौरान उसने तस्करी में शामिल अपने अन्य साथियों राजकुमार नेपाल और विजय मेहता (सिमरी) का नाम भी उजागर किया। 7 बंडलों में पैक लगभग 133 किलोग्राम गांजा मिला
इसके बाद जब इलाके की गहन तलाशी ली गई तो बालू में छिपाकर रखे गए कई बोरे बरामद हुए। इन बोरों को खोलने पर कुल 7 बंडलों में पैक लगभग 133 किलोग्राम गांजा मिला। साथ ही मौके से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए, जिनका इस्तेमाल तस्करी नेटवर्क में संपर्क के लिए किया जा रहा था। गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ जारी है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बरामद गांजा को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर थाना रतनपुरा को सुपुर्द किया जा रहा है। SSB 45वीं वाहिनी बीरपुर ने कहा है कि भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top