Newswahni

सीवान में हाजत से फरार युवक दोबारा पकड़ा गया शौच के बहाने घंटे पहले भागा था मां की शिकायत पर पिस्टल कारतूस के…




सीवान के नगर थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद को लेकर मां की शिकायत पर हथियार के साथ गिरफ्तार युवक मंगलवार को थाना की हाजत से फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए करीब 10 घंटे के भीतर उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया। दिनदयाल नगर निवासी संजय साह के 25 वर्षीय बेटे आदित्य कुमार उर्फ गणेश को सोमवार को उसकी मां की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया था। मां ने पुलिस को बताया था कि उसका बेटा हाथ में पिस्टल लेकर घर में बैठा है और परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने पिस्टल और कारतूस किया था बरामद शिकायत मिलने के बाद नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने पुलिस टीम को मौके पर भेजा। पुलिस वाहन देखकर आदित्य ने भागने की कोशिश की, लेकिन जवानों ने उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर थाना लाया गया और हाजत में रखा गया। शौच जाने के दौरान पुलिस को चकमा देकर भागा मंगलवार सुबह आदित्य ने शौच जाने की बात कही। हाजत से बाहर निकालने के दौरान वहां दो सिपाही मौजूद थे। इसी दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर थाना परिसर से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी ने वरीय अधिकारियों को सूचना दी और उसकी तलाश में पुलिस टीमों को लगाया गया। पुलिस ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की। करीब 10 घंटे की कार्रवाई के बाद आदित्य कुमार उर्फ गणेश को पुलिस ने दोबारा गिरफ्तार कर लिया। करीब 10 घंटे बाद दोबारा गिरफ्तारी पुलिस ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की। करीब 10 घंटे की कार्रवाई के बाद आदित्य कुमार उर्फ गणेश को पुलिस ने दोबारा गिरफ्तार कर लिया। हथियार के साथ गिरफ्तार आरोपी के थाना परिसर से फरार होने की घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण आरोपी को कुछ ही घंटों में फिर से पकड़ लिया गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top