Newswahni

सीतामढ़ी सदर अस्पताल में झाड़फूंक का सांप काटने के बाद अस्पताल पहुंची महिला इलाज छोड़ झाड़फूंक कराने लगी पुलिस ने तांत्रिक को खदेड़ा…




सीतामढ़ी जिले के सदर अस्पताल परिसर में झाड़फूंक का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना ने अस्पताल की व्यवस्था और लोगों में व्याप्त अंधविश्वास पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, बेलसंड थाना क्षेत्र के चंदौली गांव निवासी वंदना कुमारी को सांप ने काट लिया था। परिजन उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। महिला ने अस्पताल में पर्चा भी कटवाया। हालांकि, चिकित्सकीय उपचार कराने के बजाय वंदना अस्पताल परिसर में मौजूद एक ‘भगता’ से झाड़फूंक कराने लगीं। यह नजारा देखकर अस्पताल में मौजूद मरीज और उनके परिजन हैरान रह गए। झाड़फूंक कर रहे ओझा तथा महिला को वहां से हटाया
लोगों ने तत्काल इसकी सूचना अस्पताल में तैनात पुलिसकर्मियों को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और झाड़फूंक कर रहे ओझा तथा महिला को वहां से हटाया। पुलिस ने दोनों को अस्पताल परिसर से बाहर खदेड़ दिया। करोड़ों की लागत से आधुनिक मॉडल अस्पताल बनाए गए
यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब सीतामढ़ी में करोड़ों की लागत से आधुनिक मॉडल अस्पताल बनाए गए हैं। इसके बावजूद लोग डॉक्टरों से इलाज कराने के बजाय अंधविश्वास का सहारा ले रहे हैं। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top