Newswahni

सीतामढ़ी में सैकड़ों लोगों की भूख हड़ताल अल्पसंख्यक छात्रावास और ओवरब्रिज जल्द बनाने की मांग आंदोलन तेज करने की चेतावनी…




सीतामढ़ी में अल्पसंख्यक एकता मंच के बैनर तले सोमवार को डुमरा स्थित अंबेडकर स्थल पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एकदिवसीय भूख हड़ताल की। इस दौरान अल्पसंख्यक छात्रावास के निर्माण और शहर में निर्माणाधीन ओवरब्रिज का काम जल्द पूरा करने की मांग की गई। कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद तनवीर अहमद कासमी भी मौजूद रहे। छात्रावास निर्माण की मांग राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद तनवीर अहमद कासमी ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों के लिए छात्रावास का निर्माण बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि लंबे समय से इसकी मांग की जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई है। इससे लोगों में असंतोष है। कासमी ने सरकार से जनहित से जुड़ी इन मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया। ओवरब्रिज में देरी पर जताई नाराजगी कासमी ने शहर में निर्माणाधीन ओवरब्रिज के काम में हो रही देरी पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में विलंब के कारण आम लोगों को रोजाना जाम और यातायात संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे लोगों का समय और संसाधन दोनों बर्बाद हो रहे हैं। उन्होंने ओवरब्रिज का निर्माण जल्द पूरा कर आम लोगों को राहत देने की मांग की। मांगों के समर्थन में की नारेबाजी भूख हड़ताल में शामिल कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे अपनी मांगों को लेकर लगातार आवाज उठा रहे हैं। एकदिवसीय भूख हड़ताल का उद्देश्य सरकार और प्रशासन का ध्यान इन महत्वपूर्ण मुद्दों की ओर आकर्षित करना था। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की। मांगें नहीं मानी तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी मोहम्मद तनवीर अहमद कासमी ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगली बार अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की जाएगी और मांगों पर ठोस कार्रवाई होने तक संघर्ष जारी रहेगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top