Newswahni

सीतामढ़ी में युवक ने की आत्महत्या कॉलेज के पास मिला शव परिजनों बोले ससुराल पक्ष मानसिक परेशान कर रहा था…




सीतामढ़ी शहर में एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। उसका शव गणेश राय डिग्री कॉलेज के समीप बरामद हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। 14 साल पहले हुई थी शादी मृतक की पहचान मनीष कुमार के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार, मनीष का विवाह लगभग 14 वर्ष पहले रीगा रोड स्थित फूलमत माई स्थान निवासी विनोद प्रसाद की पुत्री पूजा कुमारी के साथ हुआ था। इस घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पारिवारिक दबाव के कारण उठाया कदम मृतक की मां ने आरोप लगाया है कि पिछले कुछ समय से उनके बेटे पर ससुराल पक्ष द्वारा पारिवारिक दबाव बनाया जा रहा था। मां के अनुसार, ससुराल पक्ष यह आरोप लगाता था कि मनीष कोई काम नहीं करता, जबकि वह पिछले 14 वर्षों से परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। उनका दावा है कि लगातार मानसिक तनाव और पारिवारिक दबाव के कारण ही मनीष ने यह कदम उठाया। इस घटना के संबंध में पुनौरा थाना अध्यक्ष रमन राज ने बताया कि अब तक इस मामले में कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने आश्वस्त किया कि आवेदन प्राप्त होने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top