Newswahni

सीतामढ़ी में नाबालिग की गला काटकर हत्या दिन पहले बकरी चराने को लेकर हुआ था विवाद साल पहले पिता का हुआ था निधन…




सीतामढ़ी में सोमवार रात एक 14 वर्षीय किशोरी की गला काटकर हत्या कर दी गई। घटना परिहार थाना क्षेत्र के मानेपुर मुशनिया गांव के खोपरहिया टोला की है। मृतका की पहचान स्वर्गीय सुखन्नन्दन राय की बेटी निक्की कुमारी के रूप में हुई है। सोमवार शाम करीब सात बजे निक्की बाजार से सब्जी खरीदकर घर लौट रही थी। रास्ते में अज्ञात बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया और धारदार हथियार से उसकी गर्दन काट दी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। निक्की के पिता का चार वर्ष पूर्व निधन हो चुका था। परिवार में उसकी मां उषा देवी और दो छोटे भाई हैं। निक्की परिवार की सबसे बड़ी संतान थी। बकरी चराने को लेकर हुआ था विवाद परिजन ने बताया कि करीब दस दिन पहले पड़ोसी के खेत में बकरी चराने को लेकर विवाद हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि इसी विवाद की रंजिश में अज्ञात अपराधियों ने निक्की की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया है। परिहार थानाध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top