Newswahni

सीतामढ़ी के युवक का आगरा स्टेशन पर मिला शव मुख्य आरोपी का हथियार लहराते वीडियो वायरल परिजन ने मारपीट कर हत्या का लगाया…




सीतामढ़ी के युवक का शव आगरा रेलवे स्टेशन पर मिला है। परिजनों ने मुंबई में मारपीट कर उनकी हत्या करने का आरोप लगाया है। इस मामले में चुन्नू पासवान, राजा कुमार और सुजीत कुमार पर आरोप है। मृतक की पहचान डुमरा थाना क्षेत्र के केथरिया वार्ड संख्या-13 निवासी सुधीर महतो (35) के रूप में हुई है। परिजन ने बताया कि 2016 में सुधीर महतो की शादी हुई थी। इसके बाद से पिछले करीब 10 सालों से मुंबई में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। वह 16 अप्रैल को गांव से मुंबई गए थे। आरोप है कि मुंबई में तीनों आरोपियों ने उनकी बेरहमी से पिटाई की। इस घटना के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जिनमें तीनों आरोपी रेलवे जंक्शन पर सुधीर महतो के साथ मारपीट करते दिख रहे हैं। वीडियो में उन्हें गांव लौटने पर गोली मारने की धमकी भी दी जा रही है। इसी बीच, मामले के मुख्य आरोपी चुन्नू पासवान का एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह कथित तौर पर अवैध हथियार लहराते हुए दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो उसके इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट किया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे परिजन सुधीर महतो का शव आगरा रेलवे स्टेशन पर मिलने के बाद आगरा जीआरपी ने पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। शव गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों ने डुमरा थाना पहुंचकर प्रदर्शन किया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी तथा कड़ी कार्रवाई की मांग की। डुमरा थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों के आवेदन के आधार पर जीरो एफआईआर दर्ज की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि घटना उनके थाना क्षेत्र की नहीं है और शव आगरा में मिला है, इसलिए नियमानुसार मामला संबंधित थाना को भेजा जाएगा। पुलिस वायरल वीडियो सहित पूरे मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top