Newswahni

सीतामढ़ी की सुषमा बनीं ग्रामीण विकास पदाधिकारी वीं में मिली सफलता ट्यूशन पढ़ाकर की तैयारी गांव में हुआ भव्य स्वागत…




बीपीएससी से चयनित ग्रामीण विकास पदाधिकारी (आरडीओ) सुषमा पटेल का मंगलवार को बैरगनिया पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। ओपन थार पर सवार होकर गांव पहुंचीं सुषमा पर ग्रामीणों ने फूल बरसाए और तालियों से उनका अभिनंदन किया। इस दौरान पूरा इलाका जश्न में डूब गया। बैरगनिया निवासी सुषमा पटेल ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर ग्रामीण विकास पदाधिकारी का पद प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्वागत के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा और महिलाएं एकत्र हुए। स्वागत के दौरान की 2 तस्वीरें.. तैयारी का खर्च निकालने के लिए ट्यूशन पढ़ाया
सुषमा पटेल स्वर्गीय रामबाबू पटेल की पुत्री हैं। सीमित आर्थिक संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी। उन्होंने अपनी शिक्षा और बीपीएससी की तैयारी का खर्च निकालने के लिए ट्यूशन पढ़ाया। वर्षों की कड़ी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के दम पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। गांव पहुंचने के बाद सुषमा सबसे पहले मां काली मंदिर गईं, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने सम्मान यात्रा में शामिल होकर ग्रामीणों का अभिवादन स्वीकार किया। स्थानीय लोगों ने सुषमा की सफलता को पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया और इसे युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत कहा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top