Newswahni

सिपाही भर्ती परीक्षा में केंद्रों पर परीक्षार्थी जमुई में चीटिंग फ्री एग्जाम को प्रशासन ने की तैयारी…




जमुई में केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), पटना द्वारा विशेष शाखा में सिपाही के रिक्त पदों पर बुधवार, 24 जून को लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिला प्रशासन ने इसके स्वच्छ, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में कुल 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 3,885 परीक्षार्थी शामिल होंगे। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक चलेगी। परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 163 लागू रहेगी। साथ ही, परीक्षा अवधि के दौरान केंद्रों के पास स्थित फोटोकॉपी की दुकानें बंद रखने का निर्देश दिया गया है। सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए मंगलवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और केंद्राधीक्षकों की एक संयुक्त ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में परीक्षा संचालन से जुड़े सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को पूरी तरह सतर्क और सजग रहने का निर्देश दिया। उन्होंने हाल ही में लखीसराय में नीट पुनर्परीक्षा के दौरान सॉल्वर गैंग की गिरफ्तारी का उल्लेख करते हुए कहा कि परीक्षा केंद्रों पर होने वाली प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाए। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। निर्धारित समय सीमा का कड़ाई से पालन कराने पर फोकस उन्होंने बायोमेट्रिक जांच दल, पानी उपलब्ध कराने वाले कर्मियों सहित केंद्र पर आने-जाने वाले सभी व्यक्तियों की गतिविधियों की निगरानी करने का निर्देश दिया। साथ ही, निर्धारित समय सीमा का कड़ाई से पालन कराने पर बल देते हुए कहा कि समय समाप्त होने के बाद किसी भी परीक्षार्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि परीक्षा में कदाचार के प्रति जिला प्रशासन की जीरो टॉलरेंस नीति रहेगी। अनुचित साधनों का उपयोग करने वाले अभ्यर्थियों और संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध बिहार लोक परीक्षा अधिनियम, 2024 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top