Newswahni

सागर पोखरा में व्यक्ति की डूबने से मौत कैमूर में नहाने गया था बैलेंस बिगड़ने से डूबा ने रुपए का चेक सौंपा…




कैमूर में भभुआ प्रखंड के सागर पोखरा में नहाने के दौरान डूबने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना मंगलवार दोपहर की है। मृतक की पहचान सोनहन थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी भगेलू बिंद के रूप में हुई है। भगेलू बिंद मंगलवार सुबह घर से भोजन कर सागर पोखरा में नहाने गए थे। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने तुरंत सोनहन थाना पुलिस को सूचित किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। इस दौरान भभुआ विधायक भरत बिंद भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने पीड़ित परिवार को सरकारी प्रावधानों के तहत उचित मुआवजा दिए जाने की बात कही। BDO ने 20 हजार का चेक सौंपा भभुआ बीडीओ सतीश कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत मृतक के परिजनों को 20 हजार रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top