Newswahni

साइकिल ऑटो चोरी और शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तारी नगर थाना पुलिस ने तीन अलग अलग मामलों में पकड़ा न्यायिक हिरासत में…




मधुबनी नगर थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए साइकिल चोरी, शराब तस्करी और ऑटो चोरी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। नगर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने गुरुवार दिन के लगभग 11:00 के आसपास बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने मधुबनी नगर थाना क्षेत्र के शंकर चौक के पास सदाउल्लाह अंसारी नाम के एक साइकिल चोर को पकड़ा। उससे पूछताछ की गई। इसके बाद बुधवार शाम को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 12.195 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार एक दूसरे मामले में नगर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 12.195 लीटर विदेशी शराब के साथ एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल पकड़ी। पुलिस ने रमन कुमार यादव नाम के कथित शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ के बाद उसे भी बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, तीसरी कार्रवाई में पुलिस ने ऑटो चोरी के आरोप में मोहन यादव नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया। बताया गया कि आरोपी पुलिस लाइन के पास डीके ऑटो मोबाइल के बाहर से एक ऑटो चोरी कर भाग रहा था। सूचना मिलते ही मधुबनी नगर थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और पुलिस लाइन से कुछ दूरी आगे आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस जांच में जुटी थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार ऑटो चोर से अभी पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में चोरी की घटना और अन्य संभावित मामलों से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद उसे भी न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। मधुबनी नगर थाना पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में चोरी और अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों में हड़कंप है। पुलिस ने साफ किया है कि अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top