Newswahni

सहेलियों संग संबंध बनाने का डालती है दबाव पत्नी से तंग आकर पति ने पुलिस से लगाई गुहार बोला पूरी रात गैर मर्दों…



भारत का आईटी हब कहे जाने वाले बेंगलुरु में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के अमृतहल्ली इलाके में 37 वर्षीय व्‍यक्ति ने अपनी पत्‍नी पर गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित पति ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। समें उसने पत्‍नी पर यौन उत्‍पीड़न करने और सहेलियों संग शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करने का अरोप लगाया है। पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी उसे अश्लील वीडियो दिखाकर उसी तरह से करने के लिए कहती थी।

यहां तक कि उसने अपनी एक फ्रेंड के साथ यौन संबंध बनाने के लिए पति को मजबूर किया। पति का दावा है कि शादी के बाद से ससुराल वालों ने शादीशुदा जिंदगी में दखल दिया। इसी वजह से उसके और उसकी पत्नी के बीच लड़ाईयां होने लगीं। 37 वर्षीय शख्स नागरभावी का रहने वाला है और कुछ समय पहले 31 वर्षीय शिल्पा के साथ शादी की थी।

अश्‍लील वीडियो भेज करती थी अजीबो-गरीब डिमांड

अमृतहल्ली पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के अनुसार, पीड़ित पति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी उसे अक्सर अश्लील वीडियो भेजती थी और उन वीडियो में दिखाए गए कृत्यों को दोहराने के लिए दबाव डालती थी। इतना ही नहीं, पति का दावा है कि पत्नी उसे अपनी सहेलियों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए भी मजबूर करती थी और अपनी ‘इंटिमेट यादें’ दोस्तों के साथ साझा करने पर जोर देती थी।

गैर मर्दों संग पीती शराब, घूमती और संबंध बनाने की बात खुद बताती

शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि उसकी पत्नी ने अपने पिछले और मौजूदा संबंधों की बात भी स्वीकार की है। पत्नी को लगता है कि उसके पास इतना पैसा नहीं है कि वह उसका लाइफस्टाइल मैंटेन कर सके। पत्नी शराब पीती है और उसके मना करने के बाद भी अक्सर दोस्तों के साथ टाइम बिताती है। पति का आरोप है कि इन परेशानियों को लेकर 4 जुलाई, 2024 को पारिवारिक मध्यस्थता भी हुई थी। लेकिन इसके बाद भी उसका कथित उत्पीड़न जारी रहा।

विरोध करने पर घर से निकाला, हड़प लिए गहने और दस्‍तावेज

आरोप है कि 24 सितंबर 2024 को पति को जबरन घर से बाहर निकाल दिया गया। पति ने शिकायत में यह भी कहा है कि घर में उसके 1.87 लाख रुपए नकद, सोने-चांदी के कीमती आभूषण (जैसे 35 ग्राम की सोने की चेन, चोकर और ब्रेसलेट), उसका पासपोर्ट और शैक्षणिक प्रमाणपत्र अवैध रूप से रखे गए हैं, जिन्हें पत्नी वापस नहीं कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top