Newswahni

सहरसा में की कोई कमी नहीं बैकलॉग खत्म करने को प्रशासन सख्त एजेंसियों को चेतावनी




सहरसा जिले में रसोई गैस (LPG) की आपूर्ति को सुचारू बनाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर इंडेन, एचपी और भारतगैस के वितरकों के साथ समीक्षा बैठक की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है, बल्कि वितरण प्रणाली को तेज और प्रभावी बनाने की आवश्यकता है। इसको लेकर जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रमोद कुमार और जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी आलोक कुमार ने प्रेस वार्ता कर मीडिया को जानकारी दी। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार, जिले में वर्तमान में 10,110 से अधिक गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं। इसमें स्टॉक और रास्ते में आ रही आपूर्ति दोनों शामिल हैं। पिछले 24 घंटों में 2,467 सिलेंडरों की होम डिलीवरी की गई है, जिससे आपूर्ति व्यवस्था में तेजी आई है। गैस एजेंसियों के बैकलॉग की स्थिति का आकलन किया समीक्षा बैठक में विभिन्न गैस एजेंसियों के बैकलॉग की स्थिति का आकलन किया गया। भारतगैस का बैकलॉग सबसे कम, केवल 2 दिन का है। एचपी गैस का औसत बैकलॉग 3.97 दिन दर्ज किया गया। इंडेन पर सर्वाधिक दबाव है, जिसे 4.76 दिनों में लंबित बुकिंग समाप्त करने का लक्ष्य दिया गया है। प्रशासन ने उन तीन एजेंसियों को सख्त चेतावनी दी है, जिनका बैकलॉग 6 दिनों से अधिक है। इनमें शाहिद रमन इंडेन, हर्ष इंडेन और जय मां भगवती एचपी शामिल हैं। इन एजेंसियों को अतिरिक्त वाहन और श्रमिकों की व्यवस्था कर आपूर्ति प्रणाली को तत्काल सुधारने का निर्देश दिया गया है। अफवाहों पर ध्यान न देने और अनावश्यक बुकिंग से बचने की अपील जिला प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अफवाहों पर ध्यान न देने और अनावश्यक बुकिंग से बचने की अपील की है। प्रशासन ने कहा है कि जिले में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और नियमित आपूर्ति जारी है, इसलिए जरूरत के अनुसार ही गैस बुक कराएं। कालाबाजारी या जानबूझकर आपूर्ति में देरी करने वाले वितरकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी को प्रतिदिन स्टॉक और डिलीवरी की निगरानी करने का निर्देश दिया गया है, ताकि पारदर्शिता सुनिश्चित हो और उपभोक्ताओं को समय पर गैस मिल सके।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top